फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ऑटो पर कोरोना की मार, पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 61 फीसदी घटा

Wed, 22 Jul 2020 04:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बजाज ऑटो ने कहा कि जून में उसके प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है और यह उद्योग से बेहतर रहा है।
  • दूसरी ओर वाणिज्यिक वाहनों का घरेलू बाजार भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की मार से ऑटोमोबाइल सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। महामारी को फैलने से रोकने के लिए मार्च के आखिरी हफ्ते में लॉकडाउन लागू किया गया। इसकी वजह से लोग घरों तक महदूद रहे और शोरूम और डीलरशिप भी बंद रहे जिसका वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा। आलम यह था कि ऑटो जगत के इतिहास में पहली बार अप्रैल के महीने में एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई। 
विज्ञापन

दोपहिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ 60.92 फीसदी घटकर 395.51 करोड़ रुपये रह गया। कोरोना वायरस की वजह से तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई, जिसका असर उसके मुनाफे पर भी पड़ा है। 

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,012.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 60.29 फीसदी घटकर 3,079.24 करोड़ रुपये रह गई, जो 2019-20 की पहली तिमाही में 7,755.82 करोड़ रुपये रही थी।

एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 528.04 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,125.67 करोड़ रुपये रहा था। 

तिमाही के दौरान कंपनी का वाहन बिक्री का आंकड़ा घटकर 4,43,103 यूनिट पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 12,47,174 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 कोविड-19 महामारी की वजह से काफी चुनौतीपूर्ण है। लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के चलते आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई है और मांग में भी भारी गिरावट आई है। 

कंपनी ने कहा कि इस महामारी का असर भारत के अलावा उन देशों पर भी है, जहां वह अपने वाहनों का निर्यात करती है। कंपनी ने कहा कि अप्रैल में घरेलू मोटरसाइकिल बाजार में बिक्री शून्य रही। इसका असर व्यापक रूप से मई में भी दिखाई दिया।

बजाज ऑटो ने कहा कि जून में उसके प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है और यह उद्योग से बेहतर रहा है। वहीं दूसरी ओर वाणिज्यिक वाहनों का घरेलू बाजार भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

कंपनी ने कहा कि इस अवधि में उद्योग में 91 फीसदी की गिरावट आई और बाजार की प्रमुख खिलाड़ी होने की वजह से सबसे ज्यादा वह प्रभावित हुई। कंपनी ने कहा कि उसने इस दौरान 2,51,000 वाहनों का निर्यात किया। मूल्य के हिसाब से कंपनी का निर्यात 21.7 करोड़ डॉलर या 1,651 करोड़ रुपये रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें