बजाज ने अपनी सस्ती बाइक Bajaj Platina 100 ES (बजाज प्लैटिना 100 ईएस) (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्टार्ट वाले बजाज प्लैटिना 100 ES के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 60,698 रुपये है। इस बाइक के फ्रंट ड्रम ब्रेक मॉडल की तुलना में नई बाइक 2,221 रुपये महंगी है। बजाज ने अपनी की नई बाइक की बुकिंग और डिलीवरी चालू कर दी है।
बेस मॉडल की ये है कीमत
बजाज प्लैटिना के बेस मॉडल 100 का KS (किक स्टार्ट एलॉय) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 50,464 रुपये है। सभी मॉडल्स में कलर स्कीम एक जैसी दी गई है। बाइक में LED DRL, टैंक पैड और कई फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में चौड़े रबर फुटपैड्स, दूसरी 100cc वाली बाइक्स के मुकाबले 9 फीसदी लंबी सीट दी गई है।
इंजन और ब्रेकिंग सिस्टम
इस बाइक में 102cc, DTS-i, सिंगल-सिलेंडर इंजन 7.9hp का पावर और 8.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बजाज के मुताबिक 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम से यह बाइक पहले से बढ़िया प्रदर्शन करेगी। दूसरे वेरिएंट्स में 130 mm यूनिट्स दिए गए हैं। वहीं, 110mm रियर ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड है। दोनों ही ब्रेक ASB या CBS के साथ जुड़े हैं।
माइलेज भी है शानदार
बजाज का कहना है कि इस बजाज प्लैटिना 100 ES के डिस्क वेरिएंट की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक के डिस्क ब्रेक वेरिएंट का वजन 119 किलोग्राम है, जबकि फ्रंट ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 117.5 किलोग्राम है। इसके अलावा, बजाज प्लैटिना 100 बाइक में शानदार माइलेज मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।