फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर! Bajaj ने अपनी इन दो नई मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाई, पढ़ें नई प्राइस लिस्ट

Sat, 10 Oct 2020 01:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj Avenger Street Series - फोटो : Bajaj Auto
विज्ञापन
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी Bajaj Avenger सीरीज की कीमतों को बढ़ा दिया है। बता दें कि Avenger रेंज के बीएस6 मॉडल्स के लॉन्च के बाद यह तीसरा मौका है, जब कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ाया है। एंट्री लेवल Bajaj Avenger Street 160 की अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,01,094 रुपये हो गई है। वहीं, Bajaj Avenger Cruise 220 दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,22,630 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

 

Bajaj Avenger Street 220

2018 Bajaj Avenger
  • Bajaj Avenger Street 220 में पावर के लिए 220 सीसी का सिंगल-सिलिंडर,ऑयल कूल्ड, ट्विन स्पार्क, DTS-i , फ्यूल इंजेक्टेड, 4 स्ट्रोक, SOHC, 2 वाल्व इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8,500 आरपीएम पर 19.03 PS की मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 17.55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 
  • इसकी लंबाई 2210 मिलीमीटर, चौड़ाई 806 मिलीमीटर और ऊंचाई 1321 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 169 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1490 मिलीमीटर है।
  • इसके फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में एबीएस फीचर दिया गया है।
  • इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं, इसमें 3.8 लीटर का रिजर्व टैंक मिलता है।
विज्ञापन

Bajaj Avenger Street 160

Bajaj Avenger Street 160 - फोटो : Bajaj Auto
  • Bajaj Avenger Street 160 में पावर के लिए 160 सीसी का सिंगल-सिलिंडर,एयर कूल्ड, ट्विन स्पार्क, DTS-i , फ्यूल इंजेक्टेड, 4 स्ट्रोक, SOHC, 2 वाल्व इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8,500 आरपीएम पर 15PS की मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 13.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 
  • इसकी लंबाई 2210 मिलीमीटर, चौड़ाई 806 मिलीमीटर और ऊंचाई 1070 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 169 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1490 मिलीमीटर है।
  • इसके फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में एबीएस फीचर दिया गया है।
  • इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं, इसमें 3.8 लीटर का रिजर्व टैंक मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें