फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah की 1 करोड़ की कार, मात्र 38 लाख रुपये में सेल को तैयार

Thu, 21 Feb 2019 01:59 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bmw 640d
विज्ञापन

आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां किसी भी प्रकार के विज्ञापन टीवी पर नहीं देती हैं। तो इसका सारा श्रेय जाता है पंजाबी सिंगर को। हर पंजाबी गाने में आप एक से बढ़कर एक लग्जरी और स्पोर्ट्स कार देख सकते हैं। फिलहाल इस बात को दोहराने के पीछे कारण मशहूर रैपर और सिंगर Badshah हैं।

विज्ञापन


Badshah की एक स्पोर्ट्स कार BMW 640d इन दिनों मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। जो करीब 34 हजार किमी चली हुई है। 2013 मॉडल की इस BMW के बादशाह ने 38 लाख रुपये मांगे हैं। जो इस कार को Toyota Fortuner से भी सस्ती बनाते हैं। 

Trending Videos

bmw 640d
दरअसल, “My Country My Ride”के मैनेजर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह इस कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देते दिखे। हालांकि उन्होंने इसमें एक बार भी बादशाह का नाम नहीं लिया लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक Badshah को इस गाड़ी में कई बार देखा जा चुका है।

वैसे तो इस कार की सेल कीमत 38 लाख रुपये रखी गई है लेकिन मैनेजर के मुताबिक इसकी कीमत में मोलभाव किया जा सकता है। बता दें, लग्जरी गाड़ियों की कीमत काफी तेजी से गिरती है। जो कार आज 38 लाख में बिक रही है उसे 2019 में 86 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत आॅन रोड करीब 1 करोड़ बैठती है। यानी 5 सालों में इस कार की कीमत आधे से भी कम रह गई है। 

bmw 640d
कंपनी ने इस कार को अपनी बेहतरीन तकनीक और ग्राहकों के मानकों के अनुरूप तैयार किया है। यह कार महज 5.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बीएमडब्लू की इस कार में 6 सिलेंडर वाला 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन है। इंजन की 313 बीएचपी की पावर और 630 एनएम का टॉर्क है, कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है।

बीएमडब्लू 640d कूपे की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, एयरबैग, पॉवर सीट्स मिलते हैं। कार को कई बार पंजाबी गानों में भी देखा जा चुका है। वहीं इस कार का वीआईपी नंबर इसे खास बनाता है। 
विज्ञापन

bmw 640d
बता दें, अगर आप दिल्ली निवासी हैं और इस कार को लेने का मन बना रहे हैं तो शायद यह आपके लिए फायदे का सौदा न हो। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 2023 से 10 साल से पुरानी डीजल कार को दिल्ली में घुसने की अनुमति नहीं है। यानी अगर इसे कोई दिल्ली निवासी लेता है तो सिर्फ वह इसे 5 सालों तक ही चला पाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें