वहीं कंपनी के दूसरे स्कूटर Xero+ में कंपनी ने 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 800 वॉट की मोटर दी है। कंपनी ने इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। वहीं स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 110 किमी की दूरी तय कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
इसकी बैटरी चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेती है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में दो बैटरी लगाई जा सकती हैं। दोनों ही स्कूटर की अधिकतम लोड क्षमता 150 किलो है। कंपनी ने अपने Xero की स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 55 हजार रुपए रखी है, वहीं कंपनी के दूसरे मॉडल Xero + की कीमत 85 हजार रुपए है।
कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक Avan Motors ने अगले तीन सालों में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य रखा है, कंपनी की रणनीति के मुताबिक Avan Motors के 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लाइन अप है। यानी भारतीय आॅटो सेक्टर में अगले 3 सालों में 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया जाएगा।