मंदी की चपेट में वाणिज्यिक वाहन भी बच पाए नहीं। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त माह में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 38.71 फीसदी घटकर 51,897 वाहन रही। कुल मिलाकर यदि सभी तरह के वाहनों की बात की जाये तो अगस्त 2019 में कुल वाहन बिक्री 23.55 फीसदी घटकर 18,21,490 वाहन रह गई जबकि एक साल पहले इसी माह में कुल 23,82,436 वाहनों की बिक्री हुई थी। ऑटो एक्सपर्ट्स की माने तो मंदी का यह दौर धीरे-धीरे कम होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि इस फेस्टिव सीजन में बिक्री के नंबर्स अच्छे आने की उम्मीद है ।
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां