फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की मार: मई में वाहनों की खुदरा बिक्री में भयंकर नुकसान, दर्ज हुई 55 फीसदी की गिरावट

Thu, 10 Jun 2021 01:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन उद्योग के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को मई महीने के लिए मासिक वाहन खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए। अप्रैल के आंकड़ों की तुलना में पिछले महीने बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट आई, जिसमें यात्री वाहनों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
Auto Industry - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन उद्योग के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने गुरुवार को मई महीने के लिए मासिक वाहन खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए। जैसी कि पहले से आशंका थी, मई महीने के इन आंकड़ों ने बहुत भयावह तस्वीर पेश की है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के आंकड़ों की तुलना में पिछले महीने बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट आई, जिसमें यात्री वाहनों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था फाडा ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते पैदा हुए व्यवधान के कारण यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स) की खुदरा बिक्री अप्रैल 2021 की तुलना में मई 2021 में 55 फीसदी घटकर 85,733 यूनिट्स रह गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने 1,497 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में 1,294 से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा कर ये रिपोर्ट तैयार की। इस साल अप्रैल में यात्री वाहनों की 2,08,883 यूनिट्स बिकी थीं।

फाडा ने बताया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 53 फीसदी घटकर 4,10,757 यूनिट्स रही, जो अप्रैल में 8,65,134 यूनिट्स थी। इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 66 फीसदी घटकर 17,534 यूनिट्स रही, जो अप्रैल में 51,436 यूनिट्स थी।
विज्ञापन


तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 76 फीसदी घटकर 5,215 यूनिट्स रह गई, जो इस साल अप्रैल में 21,636 यूनिट्स थी। ट्रैक्टर की बिक्री भी पिछले महीने 57 फीसदी घटकर 16,616 यूनिट्स रह गई, जो अप्रैल में 38,285 यूनिट्स थी।

फाडा के अध्यक्ष, विंकेश गुलाटी ने मई की बिक्री के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि महामारी की दूसरी लहर खास तौर पर गंभीर रही है और इसके नतीजा यह है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में ऑटो खुदरा क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, "कोविड की दूसरी लहर ने पूरे देश को तबाह कर दिया है क्योंकि एक भी घर ऐसा नहीं हो सकता है जो प्रभावित नहीं हुआ हो। शहरी बाजारों के अलावा, इस बार, ग्रामीण क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हुए। मई में अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन लागू रहा।"

इस बात पर जोर देते हुए कि ऑटो रिटेल बिरादरी को समर्थन की जरूरत है, फाडा ने ओईएम को अपने संबंधित चैनल भागीदारों को वित्तीय सहायता की घोषणा करने की अपील की। इसके साथ ही फाडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि बैंकों को निर्देश दिया जाए कि सभी श्रेणी के डीलरों को बिना टर्नओवर की सीमा रखे 90 दिनों का मोराटोरियम दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें