फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी, दिसंबर 2020 में पैसेंजर वाहनों की खुदरा बिक्री में 24 फीसदी का इजाफा : फाडा

Mon, 11 Jan 2021 06:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक दिसंबर में यात्री वाहनों (पैसेंजर गाड़ियों) की बिक्री बढ़िया रही। इस दौरान सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में 24 फीसदी अधिक वाहनों की बिक्री की।
विज्ञापन
auto industry - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी की चपेट में साल 2020 बीत गया। महामारी का सीधा असर उद्योग धंधों पर पड़ा। ऑटोमोबाइल सेक्टर भी इससे अछूता नहीं था। लेकिन महामारी को फैलने से रोकने के लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को लागू करने का फायदा ऑटो सेक्टर को मिलता दिखा। बीते साल की दूसरी तिमाही में जहां ऑटो की बिक्री को जोरदार झटका लगा, वहीं साल के खत्म होने के आखिरी महीनों में बिक्री में तेजी देखी गई। त्यौहारी महीनों में ऑटोमोबाइल की बिक्री में साल 2019 की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल उद्योग से संबद्ध फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक दिसंबर में यात्री वाहनों (पैसेंजर गाड़ियों) की बिक्री बढ़िया रही। इस दौरान सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2020 में 24 फीसदी अधिक वाहनों की बिक्री की। दिसंबर 2020 में यात्री वाहनों की खुदरा वार्षिक बिक्री में 23.99 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले महीने यात्री वाहनों के कुल 2,71,249 यूनिट्स बिके। वहीं, दिसंबर 2019 में गाड़ियों की कुल 2,18,775 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

फाडा ने देश के 1,477 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) के 1,270 केंद्रों में वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा किए। इससे यह जानकारी सामने आई है। 

दो पहिया वाहन की बिक्री
फाडा के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2020 में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी काफी अच्छी रही। दोपहिया वाहनों की बिक्री दिसबंर 2020 में 11.88 फीसदी बढ़कर 14,24,620 यूनिट्स हो गई। जबकि इससे पिछले साल यानी दिसंबर 2019 में कुल 12,73,318 यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री दर्ज की गई थी। 

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 
हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल गाड़ियों) की बिक्री के लिहाज से दिसंबर 2020 अच्छा नहीं रहा। दिसंबर 2020 में 13.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। साल 2020 के दिसंबर महीने में कुल 51,454 यूनिट्स वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई। जबकि इससे एक साल पहले की समान अवधि यानि दिसंबर 2019 में कमर्शियल गाड़ियों की 59,497 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

थ्री-व्हीलर्स की बिक्री
इसी तरह, तिपहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर 2020 में 52.75 फीसदी घटकर 27,715 यूनिट्स रह गई। दिसंबर 2019 में तीन पहिया वाहनों की 58,651 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

ट्रैक्टर की बिक्री में बढ़ोतरी
समीक्षाधीन महीने दिसंबर 2020 में ट्रैक्टर की बिक्री में 35.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर 2020 में टैक्टरों की बिक्री बढ़कर 69,105 यूनिट्स हो गई, जो दिसंबर 2019 में 51,004 यूनिट्स थी।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पहली बार दिसंबर में वाहनों के पंजीकरण बढ़े हैं।  उन्होंने कहा कि फसल अच्छी होने, दोपहिया खंड में आकर्षक छूट, यात्री वाहनों में नई पेशकश और जनवरी महीने में कीमत बढ़ने की आशंका के चलते मांग तेज बनी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें