फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में चमका ऑटो मार्केट, ग्रामीण इलाकों में मांग के चलते हुई धुआंधार बिक्री

Sat, 02 Dec 2017 06:47 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी, ह्यूंडई, महिंद्रा और टोयोटा जैसी प्रमख वाहन निर्माता कंपनियों ने गत नवंबर माह में अपनी बिक्री में दहाई अंकों की वृद्धि हासिल कर त्योहारों के बाद की सुस्त अवधि की चुनौती को पार कर ली। कंपनियों ने कहा कि गांवों में मजबूत मांग और नए मॉडलों को मिली जबरदस्त स्वीकृति जैसे विभिन्न कारणों से बिक्री में वृद्धि को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


मारुति की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी : इस साल नवंबर महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की कुल बिक्री में 14.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलोच्य अवधि में कंपनी ने कुल 1,54,600 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,35,550 था।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने देश में 1,45,300 वाहनों की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,26,325 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है। आलोच्य अवधि में छोटी कारों जैसे अल्टो व वैगनआर की बिक्री 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 38,204 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में ऐसे 38,886 वाहनों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


ह्यूंडई की बिक्री में 10 फीसदी का इजाफा : ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री नवंबर माह में 10 फीसदी बढ़कर 44,008 इकाई रही। एचएमआईएल ने बयान में बताया कि कंपनी ने नवंबर 2016 में 40,016 वाहनों की बिक्री की थी। एचएमआईएल के निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले महीने का शानदार प्रदर्शन नेक्स्ट जेन वेरना के साथ ही ग्रैंड आई10, एलिट आई20 तथा क्रेटा की बिक्री के बदौलत रहा। 

महिंद्रा की बिक्री 18 फीसदी बढ़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि इस साल नवंबर माह में उसकी कुल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 38,570 इकाई रही। कंपनी ने बयान में कहा कि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 32,564 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 36,039 इकाई रही, जबकि पिछले साल नवंबर में उसने 29,869 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी का निर्यात पिछले साल नवंबर माह के 2,695 इकाई के मुकाबले छह फीसदी गिरकर 2,531 इकाई रहा।  

फोर्ड इंडिया की बिक्री 29 फीसदी बढ़ी : फोर्ड इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि इस साल नवंबर महीने में उसकी कुल बिक्री 28.63 फीसदी बढ़कर 27,019 इकाई रही। कंपनी ने बयान में बताया कि पिछले साल की समान अवधि में 21,004 वाहनों की बिक्री हुई थी। पिछले महीने घरेलू बिक्री में 13.1 फीसदी की बढ़ोतरी हालिया लांच कॉम्पैक्ट एसयूवी फोर्ड ईकोस्पोर्ट के नए संस्करण के कारण हुई। पिछले महीने कंपनी ने देश में 7,777 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 6,876 वाहनों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

अशोक लेलैंड की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी

इस साल नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री में 51 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। इस अवधि में कुल 14,460 वाहनों की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि मे कंपनी ने 9,574 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बयान में कहा कि मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 54 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले साल नवंबर माह में कंपनी ने 6,928 मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी। हलके वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 44 फीसदी बढ़कर 3,819 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 2,646 हलके वाणिज्यिक वाहन बिके थे।

एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की बिक्री 6.5 फीसदी बढ़ी : खेती-किसानी का उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर माह में उसके ट्रैक्टर की बिक्री 6.51 फीसदी बढ़कर 5,119 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 4,806 ट्रैक्टर बेचे थे। घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 5.2 फीसदी बढ़कर 4,941 इकाई रही। पिछले साल की समान अवधि में घरेलू बाजार में कुल 4,698 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।  

बजाज ऑटो की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी : इस साल नवंबर महीने में बजाज ऑटो की कुल बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलोच्य अवधि में कंपनी ने 3,26,458 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,69,948 था। कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि नवंबर माह में मोटरसाइकिलों की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 2,63,970 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,37,757 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। वहीं आलोच्य माह में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 94 फीसदी बढ़कर 62,488 इकाई रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 32,191 था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें