टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को बताया कि इस साल नवंबर महीने में उसकी घरेलू बिक्री में 13 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी ने 12,734 वाहनों की बिक्री की। टीकेएम ने बयान में बताया कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर माह में कुल 11,309 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी ने नवंबर 2017 में इटियॉस श्रेणी की 686 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल 1,284 इकाइयों के निर्यात की तुलना में 46.57 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। टीकेएम के निदेशक तथा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) एन.राजा ने कहा कि नवंबर महीना हमारे लिए आशाजनक रहा है और हमने दहाई अंकों में वृद्धि दर्ज की।