फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020 Live: आज से सभी के लिए खुला सबसे बड़ा मोटर शो, पेश होंगी ये गाड़ियां

Fri, 07 Feb 2020 11:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट स्थित ऑटो एक्सपो-2020 का शुक्रवार को तीसरा दिन है। दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद शुक्रवार से यह आम लोगों के लिए खुल गया है। आज से आम लोग सभी कंपनियों की पेवेलियन में नए मॉडल्स की गाड़ियों का दीदार कर सकते हैं। आज भी कई गाड़ियों से पर्दा उठाया जाएगा। MG Motor अपनी एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी को पेश करेगी। दूसरे दिन फैमिली कार, कांपेक्ट एसयूवी, ई स्कूटी, बाइक और इलेक्ट्रिक बसों को पेश किया गया। पहले दिन फॉक्सवैगन, मर्सिडीज बेंज, हुंडई, मारुति सुजूकी आदि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सेडॉन, एसयूवी, हैचबैक और प्रीमियम कारों को उतारकर रफ्तार का रोमांच दिखाया। वहीं, दूसरे दिन कंपनियों ने पारिवारिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि से लोगों को लुभाने का प्रयास किया है। इनमें आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित सफर की सौगात देने का दावा कंपनियां कर रहीं हैं।  अमर उजाला की टीम Auto Expo में मौजूदा है और हम आपको मोटर शो की हर जानकारी दे रहे हैं, यहां जानिए दिनभर के सभी अपडेट्स।
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Renault Concept Car - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 AM, 07-Feb-2020

एमजी मोटर ने अपनी नई एसयूवी MG Gloster से पर्दा उठाया दिया है। यह कार दिखने में बेहद आकर्षक है। 

09:48 AM, 07-Feb-2020

Auto Expo 2020 Live: आज से सभी के लिए खुला सबसे बड़ा मोटर शो, पेश होंगी ये गाड़ियां

Auto Expo 2020 दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑटो शो है। दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद शुक्रवार से यह आम लोगों के लिए खुल गया है। दूसरे दिन गुरुवार को मारुति सुजुकी ने Vitara Brezza 2020 और क्रॉसओवर कार S-Cross से पर्दा हटाया। दोनों गाड़ियों को पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। इसके अलावा एमजी मोटर ने MG Hector Plus पर से पर्दा उठाया, जिसे इस साल के मध्य तक उतारा जाएगा। इसके अलावा Kia Seltos X-Line के कॉन्सेप्ट को भी शोकेस किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां Hyundai की कॉम्पैक्ट एसयूवी Creta ने बटोरी। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सेकंड जेनरेशन क्रेटा पर से पर्दा उठाया। इन सबके अलावा हीरो इलेक्ट्रिक, पियाजियो ने देश का सबसे बड़े इंजन के साथ अप्रीलिया एसएक्सआर 160 स्कूटर लॉन्च किया। अमर उजाला की टीम Auto Expo में मौजूदा है और हम आपको मोटर शो की हर जानकारी दे रहे हैं, यहां जानिए दिनभर के सभी अपडेट्स। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें