10:17 AM, 06-Feb-2020
Auto Expo 2020: दूसरे दिन ऑटो एक्सपो में इन शानदार गाड़ियों को किया शोकेस
Auto Expo 2020 दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑटो शो है। दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद शुक्रवार से यह आम लोगों के लिए खुल जाएगा। दूसरे दिन गुरुवार को मारुति सुजुकी ने Vitara Brezza 2020 और क्रॉसओवर कार S-Cross से पर्दा हटाया। दोनों गाड़ियों को पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। इसके अलावा एमजी मोटर ने MG Hector Plus पर से पर्दा उठाया, जिसे इस साल के मध्य तक उतारा जाएगा। इसके अलावा Kia Seltos X-Line के कॉन्सेप्ट को भी शोकेस किया गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां Hyundai की कॉम्पैक्ट एसयूवी Creta ने बटोरी। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सेकंड जेनरेशन क्रेटा पर से पर्दा उठाया। इन सबके अलावा हीरो इलेक्ट्रिक, पियाजियो ने देश का सबसे बड़े इंजन के साथ अप्रीलिया एसएक्सआर 160 स्कूटर लॉन्च किया। अमर उजाला की टीम भी लगोतार दो दिनों से Auto Expo में मौजूदा है और हम आपको मोटर शो की हर जानकारी दे रहे हैं, पढ़ें गुरुवार को दिनभर के सभी अपडेट्स।