रेगुलर Q5 की तुलना में Q5 Sportback 7 मिलीमीटर लंबी है। इसमें 510 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, लेकिन अगर दूसरी रो की सीट्स को फोल्ड कर दिया जाए तो इसमें 1000 लीटर का स्पेस मिलता है। इसमे हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। कंपनी इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को 45 मिलीमीटर तक बढ़ा सकती है।
नई Q5 स्पोर्टबैक के इंटीरियर में आपको अपडेटेड MMI तकनीक के साथ मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिखेगी। इसमें हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी) के साथ 12.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी, जिसमें ग्राहक ट्रैफिक और नेविगेशन से जुड़ी जानकारी को एक्सेस कर सकेंगे। इसमें 10.1-इंच का एक टच डिस्प्ले भी मिलेगा।
Q5 यूरोप में 2-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन के साथ लॉन्च होगा, जो 198 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 7-स्पीड एस ट्रॉनिक डुअल-कल्च ट्रांसमिशन यूनिट के साथ क्यूआट्रो अल्ट्रा तकनीक दी जाएगी। कार की इंफिशियंसी को बढ़ाने के लिए इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम भी दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, इसमें एक V6 TDI और दो 2.0-लीटर TFSI इंजन भी मिलेगा। इस एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड का भी विकल्प मिलेगा।