फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि से एक दिन पहले लॉन्च हुई Audi Q2 ने मचाया तहलका, 100 से भी ज्यादा ग्राहकों ने किया बुक

Sun, 18 Oct 2020 08:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Audi Q2 - फोटो : Audi India
विज्ञापन

ऑडी इंडिया (Audi India) ने नवरात्रि से एक दिन पहले अपनी Audi Q2 एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इसके 100 से भी ज्यादा यूनिट्स की भारत में बुकिंग हो चुकी है। खास बात यह है कि बुकिंग का यह आंकड़ा इसके लॉन्च के पहले का है। बता दें कि यह कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी है। भारत में इसका प्री-फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है। जबकि, दूसरे बाजारों में इसका लॉन्च होना अभी बाकी है।   

विज्ञापन


ऑडी इंडिया ने अपनी Q2 एसयूवी की प्री-बुकिंग 3 अक्तूबर 2020 को शुरू की थी। इसके कुछ हफ्तो में ही इसने 100 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया। 

भारतीय बाजार में Audi Q2 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 34.99 लाख रुपये है। ऑडी ने अपनी Q2 एसयूवी को भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड, प्रीमियम, प्रीमियम प्लस-I, प्रीमियम प्लस-II और टेकनोलॉजी जैसे पांच वेरिएंट्स में उतारा है। 

विज्ञापन

Audi Q2 वेरिएंट्स की कीमतें

  • Standard वेरिएंट की कीमत 34.99 लाख रुपये है।
  • Premium वेरिएंट की कीमत 40.89 लाख रुपये है। 
  • Premium Plus I वेरिएंट की कीमत 44.64 लाख रुपये है। 
  • Premium Plus II वेरिएंट की कीमत 45.14 लाख रुपये है। 
  • Technology वेरिएंट की कीमत 48.89 लाख रुपये है। 

सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

 

Audi Q2: परफॉर्मेंस

Audi Q2 की बिक्री कम्प्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के जरिए होगी। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.0-लीटर का टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। रफ्तार की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह कार महज 6.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 228  किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।

 
विज्ञापन

इससे पहले कंपनी ने हाल ही में अपनी Audi Q5 Sportback से पर्दा हटाया था। यह एक क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। बता दें कि Audi e-tron Sportback और Q3 Sportback के बाद यह कंपनी की तीसरी क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) है, जिसमें ग्राहकों को बेहतर राइडिंग का अनुभव मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें