फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi ने लॉन्च की A6 सेडान कार, मात्र छह सेकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 01:57 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
AUDI A3 - फोटो : AUDI
जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी Audi ने पहली बीएस-6, Audi A6 सेडान कार लॉन्च की है। यह सेडन कार A6 का आठवां संस्करण है जिसे कर्नाटक में लॉन्च किया गया है। इसको लेकर बलवीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि हम लोगों ने Audi A6 का आठवां संस्करण लॉन्च किया है। साथ ही इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं। आइए जानें क्या होगी कीमत... 
विज्ञापन

2 of 4
Audi A6
इंजन और माइलेज 
परफॉरमेंस के लिए नई  Audi A6 में 2.0 लीटर का BS-6, TFSI इंजन लगा है जो 180kW की पावर और 142 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ ही इसमें सात स्पीड S-ट्रॉनिक गियरबॉक्स शामिल किया है। माइलेज की बात की जाए तो नई Audi A6 एक लीटर फ्यूल में 14.11 किलोमीटर की माइलेज देगी। 
विज्ञापन

3 of 4
audi a6 lifestyle edition-1
एक्सटीरियर और इंटीरियर
नई जनरेशन Audi  A6 के बाहरी लुक्स में इस बार काफी नयापन देखने को मिल रहा है। इसमें पैरानॉमिक सनरूफ, डायनामिक टर्न इंडीकेटर्स, एलईडी टेललाइट्स, नई हेडलाइट्स, क्रॉम पैकेज और इंटीग्रेटिड बूट लिड स्पॉयलर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बात कार के इंटीरियर की करें तो इसके डैशबोर्ड में काफी नयापन है। इतना ही नहीं सन पॉजिशन सेंसर के साथ 4 जोन एयर कंडीशनिंग, डोर शोलडर्स, गेस्चर बेस्ड ट्रंक लिड ऑपनिंग जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
audi a6 lifestyle edition-5
कीमत
Audi A6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 54.20 लाख रुपये है। बता दें कि Audi को 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने के लिए कार को सिर्फ 6.8 सेकेंड का समय लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें