फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भी छाई ‘मंदी’, Ather Energy ने बंद किया ये स्कूटर

Wed, 18 Sep 2019 01:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ather Electric Scooter
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में छाई मंदी की मार न केवल पेट्रोल, डीजल वाले वाहनों पर पड़ी रही है, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन भी इससे अछूते नहीं है। बंगलुरू की इलेक्ट्रिक दोपहिया स्कूटर बनाने वाली कंपनी अथर एनर्जी ने अपने एंट्री लेवल Ather 340 स्कूटर का उत्पादन बंद कर दिया है। साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी उसे डी-लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन


कंपनी ने सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि Ather 340 को बंद करने के पीछे मुख्य वजह इसकी कम मांग थी, वहीं ग्राहकों में 99 फीसदी मांग कंपनी के Ather 450 की है। ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम पसंद फीचर हैं, साथ ही इसकी ड्राइविंग रेंज, पॉवर और टॉप स्पीड भी ज्यादा है।

हालांकि दिखने में दोनों स्कूटर एक जैसे लगते हैं, अंतर केवल ज्यादा बैटरी कैपेसिटी और पावरफुल मोटर का है। वहीं जिन ग्राहकों ने अथर 340 के प्री-ऑर्डर दिए हुए हैं, उन्हें ये  प्रोडक्ट्स नहीं मिलेंगे। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से इन्हें बंद कर दिया है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक अथर 450 में अपग्रेड कर सकते हैं।
विज्ञापन


अथर 450 केवल दो शहरों में ही मिलता है, जिसकी बंगलुरू में शुरुआती कीमत 1.14 लाख रुपये है, जबकि चेन्नई में 1.22 लाख रुपये है। अथर 340 के मुकाबले इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये ज्यादा है। अथर 450 5.4 kW की पावर और 20.5 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 2.4 kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जो इको मोड में 60 किमी और नॉर्मल मोड में 50 किमी की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 80 प्रति घंटा है, जबकि अथर 340 की स्पीड 70 किमी प्रति घंटा थी।       

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें