चेन्नई के संथोम हाई रोड पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में प्रोफेशनल रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसा में अश्विन की बीएमडब्ल्यू कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ और दिवार के बीच फंस गई। पुलिस के मुताबिक कार के फंस जाने के कारण अश्विन और उनकी पत्नी कार से बाहर नहीं निकल पाएं। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी कार कितनी भी सुरक्षित क्यों न हो, अगर आप कार ड्राइविंग में लापरवाही करेंगे तो इसका हरजाना आपको भरना होगा।
भारत की सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसके लिए कभी सड़के तो कभी खुद ड्राइवर जिम्मेदार होता है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे के मुताबिक 2015 में हुई दुर्घटनाओं में लगभग 77.1 फीसदी मामलों में गलती ड्राइवर की पाई गई। आइए आपको बताते हैं किस वजह से ये हादसे होते हैं और इन हादसों को कैसे टाला जा सकता है।
क्यों होते हैं छोटी सड़कों पर ये हादसे
चेन्नई में हुए हादसे की बात करें तो हादसे में मरने वाला शख्स एक प्रोफेशनल रेसर था। इसका सीधा मतलब है कि ओवर कांफीडेंस में कार चलाना भी आपको महंगा पड़ सकता है। कार जिस हालत में सड़क पर मिली उससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब कभी आप छोटी सड़कों पर निकल रहे हो तो आपकी स्पीड 40 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए क्योंकि आप हाईवे पर नहीं हो। हाईवे पर भी कार की रफ्तार उतनी ही रखें जितनी स्पीड आप संभाल सकते हैं।