पिछले साल उन्होंनें 'डुकाटी मॉन्सटर' खरीदी है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। यह उनकी पहली स्पोर्ट्स बाइक नहीं थी। अरशद के पास Harley Davidson Dayna Softail और Royal Enfield की बाइक भी हैं जिनका वह अक्सर आनंद लेते देखें जाते हैं।
डुकाटी मॉन्स्टर 797 डार्क एडिशन में अलग-अलग ट्रेलिस फ्रेम, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडिकेटर्स, एलईडी टेललाइट, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, कास्ट एल्यूमीनियम ट्विन-साइडेड स्विंगआर्म और पीछे की तरफ सैक्स-सोर्सेड मोनोशॉक शामिल हैं। मोनोशॉक में एडजस्टेबल स्प्रिंग प्रीलोड और रिबाउंड डंपिंग है। इस बाइक का ईंधन टैंक 16.5-लीटर पेट्रोल की क्षमता रखता है।
बात करें, इसके इंजन की तो इसमें 803cc का डेस्मोड्यू L-ट्विन इंजन दिया गया है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। डुकाटी मॉन्स्टर 797 केवल 4.94 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। मॉन्स्टर 797 भारत में आधिकारिक तौर पर कीमत 8.03 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
वहीं अरशद की दूसरी बाइक Indian Scout Bobber की केवल 177 यूनिट्स ग्लोबल मार्केट के लिए बनाई गई। इसमें दो रंगों वाली मैटे ब्लैक पेंट स्कीम का इस्तेमाल किया गया है। जो 24 कैरट गोल्ड ग्राफिक्स के हैं। भारत में इस बाइक की कीमत 13 लाख रुपये तो अमेरिका में इसकी कीमत 11 लाख रुपए के आसपास है।