फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aprilia SXR 125 की बुकिंग शुरू: इटली में की गई डिजाइन, भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Tue, 06 Apr 2021 08:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अप्रिलिया SXR 125 का लुक मोटरसाइकिल से प्रभावित है। पियाजियो के अनुसार, यह स्कूटर 'भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया है।' इसमें कंपनी के ही अन्य वाहनों से प्रेरित बुनियादी वास्तुकला और बॉडी इंजीनियरिंग देखने को मिलता है, लेकिन इसमें अलग इंजन का इस्तेमाल हुआ है। 
विज्ञापन
Aprilia SXR 125 - फोटो : Piaggio (For Reference Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aprilia SXR 125 India: इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Piaggio (पियाजियो) ने देश भर में अपने आनेवाले नए स्कूटर Aprilia SXR 125 (अप्रिलिया एसएक्सआर 125) के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस स्कूटर का उत्पादन शुरू हो गया है। इससे पहले पियाजियो ने भारत में SXR 160 को पेश किया था, जिसकी यहां पहले से बिक्री हो रही है। नए SXR 125 में अप्रिलिया की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है और यह उसी डिजाइन और स्टाइल को आगे बढ़ाती है। यहां जानते हैं इस स्कूटर की खास बातें।
विज्ञापन

कितने में हो रही है बुकिंग

कंपनी ने Aprilia SXR 125 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। इस स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर या पियाजियो के डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। अप्रैलिया एसएक्सआर 125 का उत्पादन महाराष्ट्र में कंपनी की बारामती प्लांट में किया जा रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। 

इंजन

SXR 125 में 125cc बीएस-6 मानकों वाला, तीन-वाल्व फ्यूल इंजेक्शन क्लीन एमिशन इंजन टेक्नोलॉजी वाला इंजन मिलता है। लुक और डिजाइन के लिहाज से Aprilia SXR 125 एक मैक्सी स्कूटर जैसी है और यह कंपनी की 160cc स्कूटर SXR 160 जैसी दिखती है। हालांकि इंजन के मामले में यह कंपनी की मौजूदा 125cc स्कूटर्स SR 125 और Storm 125 जैसा होगा। 

लुक और डिजाइन

पियाजियो के अनुसार, यह स्कूटर 'भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया है।' इसमें कंपनी के ही अन्य वाहनों से प्रेरित बुनियादी वास्तुकला और बॉडी इंजीनियरिंग देखने को मिलता है, लेकिन इसमें अलग इंजन का इस्तेमाल हुआ है। अप्रिलिया SXR 125 का लुक मोटरसाइकिल से प्रभावित है। खासतौर पर यह RS 660 से काफी प्रेरित लगता है। इसमें ट्विन एलईडी हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ-साथ फ्रंट में लोडिंग के लिए अच्छी-खासी स्पेस मिलती है। 

फीचर्स और कलर

इस स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं। जिसमें रैप-अराउंड एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, लंबी, बड़ी और आरामदायक सीट, फुल डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ मोबाइल कनेक्टिविटी ऑप्शन, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इस स्कूटर में सिग्नेचर अप्रिलिया ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। लॉन्च होने पर, नए SXR 125 को चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें मैट ब्लैक, ग्लॉसी व्हाइट, मैट ब्लू और ग्लॉसी रेड रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन

कंपनी की उम्मीदें

इस मौके पर पियाजियो इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, डिएगो ग्रैफी ने कहा, "अप्रिलिया एसएक्सआर 160, नए अप्रिलिया डिजाइन फिलोसॉफी के साथ भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया पहला स्कूटर था, जिसे भारतीय बाजार से बहुत पसंद किया गया। और इसे जारी रखने के लिए अप्रिलिया एसएक्सआर के साथ और भी अधिक उत्साह प्रदान करते हैं, हम अब एसएक्सआर 125 के लॉन्च के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे प्रतिष्ठित उपभोक्ताओं के पास अब इस नए अप्रिलिया अनुभव को महसूस करने के लिए इस नई पेशकश को प्री-बुक करने का मौका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें