फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aprilia ने पेश किए दो नए स्कूटर: 2021 RS 125 और Tuono 125 से उठा पर्दा, जानें फीचर्स

Thu, 29 Apr 2021 05:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Aprilia RS 125 - फोटो : Aprilia
विज्ञापन
Aprilia RS 125 Revealed : Aprilia (अप्रिलिया) ने 2021 RS 125 और 2021 Tuono 125 को नए अवतार में पेश किया है। दोनों बाइक के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। बाइक में अब नई एक्सटीरियर पेंट स्कीम मिलती है जो इसके लुक को और एग्रेसिव बनाती है। साथ ही बाइक को नए यूरो-5 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

Aprilia RS 125 - फोटो : Aprilia
Aprilia ने हाल ही में नई RS 660 और Tuono 660 को पेश किया था। जिसके तुरंत बाद Aprilia ने अब अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए अपडेट किए गए RS 125 और Tuono 125 से पर्दा उठा दिया है। अपडेटेड अप्रिलिया की 125 रेंज की जल्द ही बिक्री शुरू होने की संभावना है। हालांकि, जहां तक भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग की बात है, तो कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

लुक और डिजाइन

Aprilia RS 125 - फोटो : Aprilia
Aprilia RS 125 और Tuono 125 को एक नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है जो Aprilia के अन्य वाहन से प्रेरित है। 2021 RS 125 और Tuono 125 का नया डिजाइन काफी शार्प और आक्रामक दिख रहा है। खासतौर पर इसमें स्लीक हेडलैंप दिए गए जो इससे पहले अप्रिलिया SXR160 स्कूटर में भी देखे गए हैं। इसमें ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया जो SXR160 से लिया गया लगता है। दोनों मोटरसाइकिलों में दिए गए फ्यूल टैंक भी एक जैसे लगते हैं। हालांकि, आरएस 125 में फुल-फेयरिंग, स्प्लिट-सीट सेट-अप और क्लिप-ऑन हैंडलबार मिलते हैं जो इसे ट्यूनो 125 से अलग करते हैं। 

इंजन और स्पेसिफिकेशंस

अप्रिलिया में अपडेटेड 124cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 10,750 rpm पर 15.2 hp का पावर जेनरेट करता है। बाइक के अन्य स्पेसिफिकेशंस पहले की तरह ही हैं। इसमें वही फ्रेम, यूएसडी फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेट-अप मिलता है। हालांकि बाइक के ABS सिस्टम में सुधार किया गया है और इसका रियर व्हील पहले की तुलना में ज्यादा चौड़ा है। 
विज्ञापन

लॉन्चिंग और कीमत

Aprilia के इन नए 125cc स्कूटर को इटली में पेश किया गया है और उनकी कीमत की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि, RS 125 और Tuono 125 के भारत में लॉन्च होने की संभावना काफी कम है। बहरहाल, Aprilia भारत में अपने अगले बड़े लॉन्च RS660 और Tuono 660 पर काम कर रही है, जो इस साल लॉन्च होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें