अभी तक आप एप्पल के आईफोन, आईपैड और मैकबुक ही चला रहे हैं लेकिन जल्द ही एप्पल की सेल्फ ड्राइविंग कार आपको सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आ सकती हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल की बिना ड्राइवर वाली 55 कारें अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही हैं। यह आंकड़ा कैलिफोर्निया मोटर व्हिकल डिपार्टमेंट द्वारा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबकि जनवरी 2018 में एप्पल के पास 27 कारें थीं जो अब 55 हो गई हैं।
गौरतलब है कि एप्पल का सेल्फ डाइविंग कार प्रोजेक्ट साल 2017 सिर्फ 3 कारों के साथ शुरू हुआ था और 1 साल में यह आंकड़ा 55 पहुंच गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एप्पल के पास कुल 83 लाइसेंसधारी ड्राइवर हैं जो अपनी कारों को जल्द ही सड़कों पर उतारने वाले हैं। एप्पल की इन सभीं ड्राइवरलेस कारों को सुरक्षा के लिए एक ड्राइवर की जरूरत होती है।
अगर एप्पल का यह प्रोजेक्ट ऐसे ही चलता रहा तो साल 2019 में आप एप्पल की बिना ड्राइवर वाली कार में सफर कर सकेंगे। इन कारों के लिए एप्पल हाईटेक राडार, सेंसर और कैमरे का इस्तेमाल करता है। अगर वास्तव में एप्पल की ड्राइवरलेस कारों का सीधा मुकाबला उबर, गूगल और सैमसंग की अपकमिंग कारों से होगा।