iPhone बनाने वाली टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple Inc (एपल इंक) अपनी बिना ड्राइवर वाली ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक कार को लेकर काफी समय से चर्चा में है। एपल की विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों से इस बारे में चल रही चर्चा की भी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। अब नई रिपोर्ट के मुताबिक Apple Inc चीन के CATL और BYD के साथ अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए बैटरी की आपूर्ति को लेकर बातचीत कर रही है। हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। इस मामले की जानकारी रखने वाले चार लोगों ने यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने अपने नाम को जाहिर नहीं करने की शर्त रखी और कहा कि ये चर्चा निजी हैं। उन्होंने बताया कि इस चर्चा में बदलाव हो सकता है और यह स्पष्ट नहीं है कि क्या CATL या BYD के साथ समझौते किए जाएंगे या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक Apple की आनेवाली इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की आपूर्ति को लेकर जो कंपनियां सामनें आई हैं, उनके लिए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को अमेरिका में रखने की शर्त रखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत में शामिल CATL जो टेस्ला इंक सहित कई बड़े कार निर्माताओं को बैटरी की आपूर्ति करती है, वह अमेरिका और चीन के बीच राजनीतिक तनाव और लागत को देखते हुए, अमेरिका में अपना प्लांट बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
Apple Electric Car
- फोटो : For Reference Only
यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि क्या Apple अन्य बैटरी निर्माताओं से भी बात कर रही है। Apple, जिसने अभी तक अपनी कार योजनाओं के बारे में सार्वजनिक घोषणा नहीं की है, उसने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव बैटरी निर्माता CATL और दुनिया की चौथे नंबर की कंपनी BYD ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इस मामले से परिचित लोगों ने पहले कहा था कि Apple की इलेक्ट्रिक व्हीकल में अपनी खुद की नई बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है क्या CATL और BYD के साथ चर्चा में Apple की अपनी टेक्नोलॉजी या डिजाइन शामिल थे।
Electric Car
- फोटो : Unsplash
यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी सरकार ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीक्लस की मैन्युफैक्चरिंग को आकर्षित करना चाह रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की प्रस्तावित 1.7 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1,240 खरब रुपये) के बुनियादी ढांचा योजना में अन्य प्रोत्साहनों के बीच बैटरी निर्माताओं के लिए टैक्स क्रेडिट और अनुदान के साथ घरेलू ईवी बाजार को बढ़ावा देने के लिए 174 बिलियन डॉलर (करीब 127 खरब रुपये) का बजट शामिल है।
कई बैटरी निर्माता दुनिया भर में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन में तेजी ला रहे हैं क्योंकि कार निर्माता ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के उद्देश्य से कठिन उत्सर्जन नियमों का पालन करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों में अपनी शिफ्ट में तेजी ला रहे हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक पिछले हफ्ते CATL शंघाई में एक प्रमुख नए ऑटोमोटिव बैटरी प्लांट की योजना बना रहा है, जो विस्तार की तेज गति को जारी रखे हुए है। यह प्लांट दुनिया के नंबर एक आपूर्तिकर्ता के रूप में कंपनी की बढ़त को मजबूत करेगा। वहीं यह कारखाना टेस्ला के चीन निर्माण कार्यों के पास होगा।