फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 तक पेट्रोल और डीजल कारों के पंजीकरण पर रोक लगाने का रास्ता हुआ साफ, देखें कैसे

Mon, 11 Feb 2019 11:21 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
N Chandrababu Naidu
विज्ञापन

सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश की सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन के पक्ष में घोषणा करने वाली पहली सरकार बन गई है। हाल ही में समाप्त हुए एनर्जी इनोवेशन समिट 2019 में आंध्र सरकार ने 2024 तक पेट्रोल और डीजल कारों के पंजीकरण को रोकने और अगले 5 वर्षों में सड़क पर 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आंध्र सरकार 2024 तक अमरावती की सड़कों पर 1 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहन लगाने की भी उम्मीद कर रही है। नई ईवी नीति 30000 करोड़ रुपये के निवेश की होगी जिसके लिए सरकार ने ईवी आरएंडडी के लिए 500 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी देगी। बता दें,राज्य में ICE कार पंजीकरण को रोकने की घोषणा को सबसे पहले अमरावती की आगामी वास्तविक राजधानी में लागू किया जाएगा। 


एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) के पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है।वहीं 2024 तक सभी सरकारी वाहनों को भी इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल दिया जाएगा। सरकार की योजना 2024 तक 1 लाख धीमी और तेज ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें