फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल तक नहर खोदने वाले लौंगी भुईंयां के आनंद महिंद्रा हुए फैन, गिफ्ट में देंगे नया ट्रैक्टर

Sat, 19 Sep 2020 08:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लौंगी भुईंयां और आनंद महिंद्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने गया के लौंगी भुईंयां नाम के किसान को एक ट्रैक्टर देने की पेशकश की है, जिसे ट्विटर पर यूजर्स की तरफ से काफी सराहा जा रहा है। बता दें कि लौंगी भुईंयां के प्रयास और उनके परिश्रम की इस समय पूरा देश तारीफ कर रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत से पूरे देश के सामने एक मिसाल खड़ी कर दी है। लौंगी भुईंयां ने अकेले अपनी मेहनत के दम पर तीस साल तक लगातार खुदाई कर के करीब तीन किलोमीटर लंबी नहर तैयार की है। उनके इस प्रयास को देखते हुए हर कोई उनकी मदद करना चाहता है। इसी कड़ी में अब आनंद महिंद्रा भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

एक यूजर के ट्वीट पर दिया जवाब

ट्विटर पर रोहिन कुमार नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, "गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।" इस ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा।"

लौंगी भुईंयां के नहर की ताजमहल और पिरामिड से की तुलना

यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि मुझे लगता है कि उनकी नहर ताजमहल या पिरामिड के बराबर प्रभावशाली है। यह हमारे लिए गर्व की बात होगी कि वे हमारे ट्रैक्टर का इस्तेमाल करें।" उन्होंने यूजर से ट्वीट में पूछा कि लौंगी माँझी तक उनकी टीम कैसे पहुंच सकती है।
विज्ञापन

ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग है। वे अक्सर यूजर्स का Twitter पर जवाब देते दिखाई दे जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें