अपने ट्वीट के लिए मशहूर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार आनंद को उस थार की तलाश है जिसे उन्होंने रजनीकांत की फिल्म 'काला' के पोस्टर में देखा। इस थार पर रजनीकांत दबंग की मुद्रा में बैठे हुए हैं। इस पोस्टर को देखते ही आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि जब रजनीकांत एक गाड़ी को अपने राजसिंहासन के रूप में प्रयोग करें तो वह अपने आप लीजेंड बन जाती है। गौरतलब है कि पोस्टर में रजनीकांत के महिंद्रा थार के बोनट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिसका नंबर है MH01 BR1956।
When the legend @superstarrajini uses a car as a throne, it becomes a legend...#Thar pic.twitter.com/m13OM7xGK0
— anand mahindra (@anandmahindra) May 29, 2017
इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में आनंद ने अपने फॉलोवरों से अपील की कि इस गाड़ी के बारे में जो भी जानता है जो इस शूट में इस्तेमाल की गई है, कृपा करके उसकी जानकारी उन्हें दे दें। आनंद कहते हैं कि मैं इस थार को महिंद्रा के म्युजियम में रखना चाहता हूं। गौरतलब है कि इसके पहले एक ऑटो वाले के स्कॉर्पियो के रूप में किए गए मोडीफिकेशन को देखकर आनंद ने उसको खोज निकाला था तथा उसे एक नई गाड़ी गिफ्ट करके उस तीन पहिया को खरीदकर अपने म्युजियम में रखा।
Whoever knows the whereabouts of the #Thar used for this shoot please let us know. I'd like to acquire it for our company auto museum pic.twitter.com/EJd6ndfP6r
— anand mahindra (@anandmahindra) May 29, 2017
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने इस तरह के अनोखे कामों के लिए जाने जाते हैं। तो अगर आपको भी इस गाड़ी के बारे में पता चले तो आनंद महिंद्रा को ट्वीट के जरिए जरूर बताएं क्योंकि वो इस गाड़ी को वह स्थान देना चाहते हैं जो रजनीकांत के फैन्स को पसंद है।