फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के मंत्री ने कहा: शोर वाले संगीत से मारो टिड्डियां, आनंद महिंद्रा ने ली चुटकी: पसंदीदा बैंड के लिए वोट करें

Thu, 02 Jul 2020 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • महिंद्रा द्वारा ट्वीट की गई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री भूसाल ने कहा कि मंत्रालय हैवी मैटल म्यूजिक इकट्ठा कर रहा है जो टिड्डियों को मौके पर मार सकता है। 
  • इतना ही नहीं मंत्री भूसाल ने स्थानीय सरकार की प्रशंसा भी की जिन्होंने टिड्डी पकड़ने पर 20 रुपये प्रति किलो देने का वादा किया है। 
विज्ञापन
Anand Mahindra on Locust Killing Heavy Metal Music - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में टिड्डियों का दल पहुंच गया है और अब यह किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है। इन दिनों किसान खेत में धुंआ कर टिड्डी दल से बचाव में जुटे हैं। वहीं नेपाल का कृषि ज्ञान केंद्र किसानों को जागरूक करने में लगा हुआ है। लेकिन नेपाल के कृषि और पशुधन विकास मंत्री घनश्याम भुसाल ने कहा है कि उन्हें पता चला है कि एक खास तरह का संगीत अकाल पैदा करने वाले टिड्डियों को मार सकता है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि खेतों में संगीत भी सुनाई देगा। 
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने नेपाल के एक मीडिया हाउस की खबर को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस बारे में अपनी चुटीली प्रतिक्रिया दी है। 

महिंद्रा द्वारा ट्वीट की गई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री भूसाल ने रविवार को सिंधुलिमाढ़ी में आयोजित एक प्रेस बैठक में कहा कि मंत्रालय हैवी मेटल म्यूजिक (भारी धातु संगीत) इकट्ठा कर रहा है जो टिड्डियों को मौके पर मार सकता है। भुसाल ने कहा कि अगर टिड्डियों पर स्थानीय स्तर पर काबू नहीं पाया जा सकता है तो केंद्र एक बजट भेजेगा। उन्होंने कहा, "अब तक, स्थानीय स्तर पर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।" 

टिड्डी नियंत्रण के लिए संगीत और गीतों के बहुत प्रभावी होने की बात करते हुए, मंत्री भूसाल ने कहा है कि, "मुझे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले मेरे भाई ने फोन पर बताया है कि अकाल पैदा करने वाले इन टिड्डों को नियंत्रित करने के लिए गीत और संगीत बहुत प्रभावी होंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालयों, राज्यों, और स्थानीय स्तर पर टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए क्या करना होगा, इस पर दिशानिर्देश जल्द ही तैयार किए जाएंगे।

इतना ही नहीं मंत्री भूसाल ने स्थानीय सरकार की प्रशंसा भी की जिन्होंने टिड्डी पकड़ने पर 20 रुपये प्रति किलो टिड्डी की दर से पैसे देने का वादा किया है। 
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा की चुटकी
 

आनंद महिंद्रा ने रिपोर्ट को ट्वीट करने के साथ लिखा, "अविश्वसनीय। कभी नहीं सोचा था कि हमारे गेहूं के खेतों में हैवी मैटल म्यूजिक की गूंज सुनाई देगी... होशियारपुर में हेडबैंगर्स? बहरहाल, आप उस बैंड के म्यूजिक के लिए वोट करें जिसे आप सबसे घातक मानते हैं: 1) Slayer 2) Megadeth 3) Black Sabbath 4) Anthrax Metallica

बता दें कि हैवी मैटल म्यूजिक के दीवानों को हेडबैंगर्स कहा जाता है। जिसका जिक्र महिंद्रा ने चुटीले अंदाज में अपने ट्वीट में किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें