फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा बनाएगी पानी में चलने वाला ट्रैक्टर! वीडियो देख बोले आनंद महिंद्रा

Sat, 22 Aug 2020 06:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : Twitter
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग है। वे अक्सर यूजर्स का Twitter पर जवाब देते दिखाई दे जाते हैं। इस बार भी आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट काफी सुखियां बटोर रहा है। दरअसल महेश लखानी नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो को पोस्ट किया, जहां पुल के नीचे से एक ट्रैक्टर भारी जल जमाव के बीच से गुजर रहा है। यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि पुल के नीचे जमा पानी ट्रैक्टर को चला रहे ड्राइवर के कंधे तक आ रहा है। हालांकि, ट्रैक्टर किस कंपनी का है यह वीडियो में नहीं पता चल रहा है। 
विज्ञापन

 

इसी ट्वीट का आनंद महिंद्रा ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अब हमारे पास एक नए प्रोडक्ट को बनाने का अवसर है, जो जमीन और पानी दोनों में चलेगा। उनके इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है, जिस पर लोग अपना-अपना अनुभव बता रहे हैं।

जुलाई महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की धूम 

 

Mahindra & Mahindra

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 18,607 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 13,399 यूनिट्स
  • 38.87 फीसदी बढ़ी बिक्री

 

Mahindra Swaraj

  • जुलाई 2020 में कितनी बिक्री हुई- 12,249 यूनिट्स
  • जुलाई 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 8,290 यूनिट्स
  • 47.76 फीसदी बढ़ी बिक्री
 


जुलाई महीने में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) के मुताबिक जुलाई 2020 में 76,197 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, जुलाई 2019 में 55,522 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई ट्रैक्टरों की बिक्री में 37.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन

जून महीने में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री


जून 2020 में 92,888 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। जबकि, जून 2019 में 75,859 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 22.4 फीसदी ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ी है। 


जून महीने में महिंद्रा के के ट्रैक्टरों की बिक्री


Mahindra & Mahindra+ Swaraj

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 35,844 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 31,879 यूनिट्स
  • 12.4 फीसदी बढ़ी बिक्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें