आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैने अभी इसे देखा और अब मैं सभी आंटियों का फैन हो गया हूं। इन सभी को और ताकत मिले। इन आंटी को विश्व महिला दिवस पर सेलिब्रेट करना चाहिए। इनकी वजह से ही यह दुनिया एक बेहतर और सुरक्षित जगह है।"
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहीं बुजुर्ग महिला पुणे के हाईस्कूल में टीचर हैं। ऐसे में उनके इस साहस ने एक नई मिसाल पेश की है।