फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड का खतरा बढ़ाने आ गई हैं ये दो अमेरिकन धांसू बाइक

Fri, 21 Sep 2018 05:21 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
american misfit bike
अमेरिकी की मशहूर मोटर साइकिल कंपनी क्लीवलैंड साइकिल वर्क्स ने भारत में अपनी दो धांसू बाइक को लांच किया है। क्लीवलैंड साइकिल वर्क्स ने अपनी दोनो बाइक्स को 2018 आॅटो एक्सपो में पेश किया था। जिसके बाद से ही लोगों में इसे लेकर चर्चाएं थी। अमेरिकन कंपनी होने के नाते क्लीवलैंड साइकिल वर्क्स को देश में पैर जमाने में थोड़ा समय लगना तो जायज है।

कंपनी को बाइक की लांचिंग के साथ ही अपने डीलरशीप नेटवर्क पर भाी काम करना पड़ा जिसके चलते इस बाइक को देरी से लांच किया गया। इस बाइक के लांच के साथ ही क्लीवलैंड साइकिल वर्क्स ने नवी मुंबई के वाशी में अपनी पहली डीलरशीप का भी उद्घाटन किया है। जिसके साथ ही कंपनी की डीलरशीप अब 10 शहरों में हो गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
american misfit bike
भारत में इन लांच हुई बाइक के नाम कंपनी ने मिसफिट और एस डीलक्स रखें हैं। दोनो ही बाइक में लगभग एक जैसे ही फीचर्स कंपनी ने दिये है,लेकिन क्लीवलैंड मिसफिट 250 आपको एक कैफे रेसर बाइक की तरह दिखेगा।दोनों ही मोटरसाइकिल में एक ही इंजन लगाया गया है।

जो 229 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, कार्ब्यूरेटेड इंजन है जिसकी क्षमता 7,000 आरपीएम पर 15.4 बीएचपी की पॉवर और 6,000 आरपीएम पर 16 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरटे करने की है। इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
misfit and s delux american bike
दोनों मोटरसाइकिल में सभी मैकेनिकल इलेमेंट्स भी आपको लगभग एक जैसे मिलेंगे। लेकिन इनका वजन एक दुसरे से अलग है। एस डीलक्स का वजन जहां 133 किलोग्राम है वहीं मिसफिट 250 का वजन 154 किलोग्राम है।

 

4 of 5
cleveland cyclewerks misfit
बात करें कीमत की तो कंपनी ने इन दोनो बाइक में 25 हजार रुपये का अंतर रखा है। जिनमें क्लीवलैंड मिसफिट की कीमत 2.49 लाख रुपए और एस डीलक्स की कीमत 2.24 लाख रुपए रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
royal enfield interceptor
लांच हुई इन बहतरीन बाइक्स के कीमत और फीचर्स के हिसाब से देखा जाए तो इनका मुकाबला भारत की लोकप्रिय बाइक रॉयल एनफील्ड से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें