फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amazon Pay ने Acko इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी, अब उपलब्ध कराएगी वाहन बीमा

Thu, 23 Jul 2020 07:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Amazon Pay ने कहा है कि एको इंश्योरेंस के वाहन बीमा आसानी से उपलब्ध होंगे।
  • अमेजन प्राइम सदस्यों को इसमें अतिरिक्त छूट के रूप में अलग से लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
Amazon Pay - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon (अमेजन) की डिजिटल भुगतान इकाई Amazon Pay (अमेजन पे) ऑनलाइन वाहन बीमा उपलब्ध कराने वाली कंपनी Acko General Insurance (एको जनरल इंश्योरेंस) के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत अमेजन पे अपने मंच पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए बीमा पेशकश करेगी। 
विज्ञापन

कंपनी ने एक बयान में कहा अमेजन पे पर एको इंश्योरेंस के वाहन बीमा आसानी से उपलब्ध होंगे। वहीं अमेजन प्राइम सदस्यों को अतिरिक्त छूट के रूप में अलग से लाभ मिलेगा। 

कंपनी ने कहा कि बीमा लेने के लिए ग्राहक को मोटरसाइकिल या कार की सामान्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद वह बीमा की राशि के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक बिना किसी समस्या के कागज के बिना दावा कर सकते हैं। कुछ शहरों में एक घंटे में पिकअप, तीन दिन में दावे का निपटान, एक साल की मरम्मत की वारंटी की सुविधा दी गई है। 

पॉलिसीधारकों को कम राशि के दावों का तुंरत निपटान का विकल्प मिलेगा। 

अमेजन पे के भारतीय परिचालन के निदेशक और वित्तीय सेवा के प्रमुख विकास बंसल ने कहा, "हम अमेजन पे को अपने ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद, सुविधाजनक और भुगतान पर लाभ देने वाली सेवा के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। अमेजन पे पर अधिक सेवाओं की मांग बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए हम वाहन बीमा उत्पाद की पेशकश कर रहे हैं। यह सस्ता, सुविधाजनक और आसान दावा निपटान प्रक्रिया उपलब्ध कराने वाला है।" 
विज्ञापन

एको जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण दुआ ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से हमने अपने बीमा को अधिक वहनीय, लेने में आसान और अधिक लोगों तक पहुंच वाला बनाया है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बीमा की खरीद से दावा निपटान तक बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें