यूरोप की विमान बनाने वाली दिग्गज कंपनी एयरबस (Airbus) ने सिंगापुर एयर शो में ब्लेंडेड विंग बॉडी वाले विमान की डिजाइन दिखाई है। कंपनी का दावा है कि ब्लेंडेड विंग एयरलाइनर डिजाइन से कार्बन इमिशन में 20 फीसदी की गिरावट आएगी। कंपनी का कहना है कि सिंगल आइल वाले मॉर्डन एयरक्रॉफ्ट की तुलना में 2 मीटर लंबे और 3.2 मीटर चौड़े इस विमान में 20 फीसदी कम ईधन की खपत होगी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विमान में विंग की डिजाइन पारंपरिक विमान से अलग बनाया गया है। इस बदलाव से विमान को उड़ाना आसान हो जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Airbus पिछले साल जून से ही सेंट्रल फ्रांस में इस विमान का परीक्षण कर रही है। कंपनी का यह परिक्षण गोपनीय है। Airbus इस विमान का 'मैवेरिक' कोड नेम से परिक्षण कर रही है।