फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया शुरू करेगा रेड आई फ्लाइट, समय और पैसे दोनों की होगी बचत

Sun, 28 Oct 2018 05:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Air India
विज्ञापन

एयर इंडिया ने शनिवार को अगले महिने से गोवा सहित कई घरेलू स्थानों के लिए रेड आई फ्लाइट (Red eye flights) चलाने की घोषणा की है। रेड आई फ्लाइट आमतौर पर रात में सफर के लिए जाना जाती है। इस तरह की फ्लाइट को उड़ान के लिए रात को निकाला जाता है और सुबह से पहले ये अपने गंतव्य पर पहुंच जाती हैं।

विज्ञापन


इस तरह की फ्लाइट में किराया भी काफी कम वसूला जाता है। जिसके कारण ये अभी तक अमेरिका और यूरोप में लोकप्रिय हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया ने 30 नवंबर से दिल्ली-गोवा-दिल्ली, दिल्ली-कोयंबटूर-दिल्ली और बैंगलोर-अहमदाबाद-बैंगलोर जैसे कई क्षेत्रों पर सामान्य किराए की तुलना में कम किराए के साथ रेड आई फ्लाइट की उड़ाने पेश करेगा। 

एयरलाइन के मुताबिक,  AI883 रात 10 बजे दिल्ली से निकलकर 2 घंटे का सफर करके 12.35 पर गोवा पहुंचेगी। जबकि इसकी रिटर्न फ्लाइट AI884 गोवा से सुबह (भौरपहर)  1.00 बजे निकलकर 4.00 बजे दिल्ली लैंड करेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार,  AI547 रात 9.15 पर दिल्ली से प्रस्थान करेगी और 12.30 पर कोयंबटूर पर लैंड करेगी। अपनी वापसी यात्रा में AI548 1.00 बजे  कोयंबटूर से निकलकर सुबह 4.00 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें