भारत में BYD ने इलेक्ट्रिक मालवाहक गाड़ियों को बेचने के लिए भारतीय कंपनी ETO मोटर्स के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी पहले ही देश में Olectra Greentech के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक बस बेच चुकी है। साथ ही BYD कंपनी लोकल कंपनियों की भी तलाश में जुटी है।
BYD's T3 cargo की 50 मालवाहक गाड़ियों का ऑडर मिल चुका है। कंपनी ने मार्च 2020 तक करीब दो हजार गाड़ियां बेचने का लक्ष्य रखा है। मालवाहक गाड़ियों को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से भी बात चल रही है।
बता दें कि चीन ऑटो रॉल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज, पोर्श मैकान, रैंज रोवर इवोक और हमर जैसी बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों की नकल कर चुका है। साथ ही आने वाले दिनों में कई इलेक्ट्रिक कारों को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है।
वहीं, MG Motors, BYD, Great Wall Motors, Changan और Beiqi Foton जैसे कंपनियां भारत में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही हैं। यहां तक उनके वेंडर पार्टनर्स भी इसमें हिस्सेदारी करेंगे। इसके अलावा Geely और Chery Scout जैसी बड़ी कंपनियां भी भारतीय बाजार को बड़े अवसर के तौर पर देख रही हैं। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर्स का मलिकाना हक रखने वाली SAIC जल्दी ही भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है और जल्द ही दूसरे चरण का निवेश करने की तैयारी कर रही है।
चीन की हैवी ट्रक बनाने वाली कंपनी नेशनल हैवी ड्यूटी ट्रक ग्रुप कंपनी मैन ट्रक्स ने मुंबई की एकर कंपनी के साथ ट्रक बनाने के लेकर करार किया है। कंपनी चीन में Sinotruk नाम से ट्रक बनानी है। वहीं Beiqi Foton इलेक्ट्रिक बसों के लिए उत्तर भारत की कंपनी पीएमएल के साथ करार किया है।