लॉकडाउन के बाद अब तेजी से ऑटो इंडस्ट्री में हालात सुधर रहे हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले अभी भी गिरावट जारी है। यही हाल पैसेंजर वाहनों का है। दरअसल फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 में देश में कुल 1,78,513 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 1,92,189 पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई थी। यानी अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त महीने में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 7.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि, इस गिरावट के दौर में सबसे ज्यादा गाड़ियों की खरीदारी महाराष्ट्र में हुई। जबकि, पिछले महीने सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी उत्तर प्रदेश में हुई थी। अगस्त महीने में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश और गुजरात में पैसेंजर गाड़ियों की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। आज हम आपको देश के उन 10 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अगस्त महीने में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों की खरीदारी हुई है। डालते हैं एक नजर,