फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पांच मिनट में बिक रही एक Hyundai Creta, तोड़े अब तक की बुकिंग्स के सारे रिकॉर्ड

Fri, 09 Oct 2020 12:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सितंबर में 2020 Hyundai Creta की 12,300 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सबसे ज्यादा थी। वहीं अगस्त में क्रेटा की 11,758 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिसका बाद दूसरा नंबर kia Setos सेल्टोस का रहा है...
विज्ञापन
2020 Hyundai Creta Booking - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूंदै इंडिया ने एलान किया है कि उसकी नई क्रेटा एसयूवी ने बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां तक कि क्रेटा ने किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। न्यू जनरेशन क्रेटा ने 1,15,000 यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

सितंबर में क्रेटा की 12,300 यूनिट्स की बिक्री

ह्यूंदै ने अपनी नई पीढ़ी की क्रेटा को इस साल मार्च में लॉन्च किया था। वहीं क्रेटा ने ह्यूंदै के एसयूवी सेगमेंट को भी नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। ह्यूंदै का एसयूवी सेगमेंट में मार्केट शेयर जनवरी से सितंबर 2020 तक 26 फीसदी तक पहुंच गया है। सितंबर में क्रेटा की 12,300 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सबसे ज्यादा थी। वहीं अगस्त में क्रेटा की 11,758 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिसका बाद दूसरा नंबर सेल्टोस का है।

2015 में लॉन्च

हालांकि ऐसा नहीं है कि कमाल केवल नई पीढ़ी की क्रेटा ने किया है बल्कि पुरानी पीढ़ी की क्रेटा भी बाजार में काफी पापुलर थी, जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था। क्रेटा के नाम ने ह्यूंदै का भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में काफी मदद की है। अभी तक ह्यूंदै क्रेटा की 5.2 लाख यूनिट्स बेच चुकी है। इसका मतलब यह है कि पिछले पांच सालों में हर पांच मिनट में एक क्रेटा की बिक्री हुई है।

सबसे ज्यादा सर्च होने वाली कार

ह्यूंदै ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसके मुताबिक क्रेटा का डीजल वैरिएंट लोगों की पहली पसंद है और इसका रेशियो 60:40 का रहा है। वहीं कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि उसके डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म Click to Buy पर क्रेटा सबसे ज्यादा सर्च होने वाली कार क्रेटा ही है। क्रेटा 2020 में कंपनी ने ब्लूलिंक नाम से कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसकी 25 हजार रजिस्टर्ड बुकिंग्स हो चुकी हैं।

बढ़ाई कीमतें

नई क्रेटा पांच वैरिएंट्स E, EX, S, SX और SX(O) में आती है। वहीं इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में लॉन्च किया गया है। इसके डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 4300 एमएम, 1635 ऊंचाई और 1790 एमएम चौड़ाई है। इसमें 2610 एमएम का व्हीलबेस मिलता है और बूट कैपेसिटी 433 लीटर की है। हाल ही में ह्यूदै ने क्रेटा रेंज की कीमतें भी बढ़ाई हैं। इसके EX वैरिएंट की कीमत 62000 रुपये बढ़ाने के बाद 9.99 लाख रुपये हो गई है। वहीं कंपनी ने नया बेस पेट्रोल वैरिएंट E भी शामिल किया है।
विज्ञापन

7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन वैरिएंट काफी पॉपुलर

कंपनी का कहना है कि क्रेटा का 1.4 लीटर का Kappa टर्बो GDi पेट्रोल इंजन, जो 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ आता है काफी पापुलर है। वहीं क्रेटा के साथ वंडर वारंटी ऑप्शंस भी मिलते हैं, जिसमें 3-साल/अनलिमिटेड किमी या फिर 4-साल/60000 किमी या 5-साल/50000 किमी का विकल्प मिलता है। वहीं इसमें बड़ी सिग्नेचर कैसकैड़िंग फ्रंट ग्रिल, बॉडी कलर ORVMs, डोर हैंडल्स और बंपर्स, सिल्वर कलर फ्रंट और रिअर स्किड प्लेट्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रिअर पार्किंग सेंसर्स, डे-नाइट रिअर व्यू मिरर्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल अलर्ट, इंपैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक के साथ एबीएस के साथ ईबीडी का फीचर मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें