फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7-सीटर वाली MG Hector Plus जनवरी महीने में होगी भारत में लॉन्च, जानें क्या होगा खास

Sat, 19 Dec 2020 12:25 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor
विज्ञापन

MG Motor भारतीय बाजार में अपनी सात सीटर वाली Hector Plus को लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे जनवरी 2021 में लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी महीने कंपनी अपनी MG Hector Facelift फेसलिफ्ट को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है। MG Hector फेसलिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके अलावा इस एसयूवी को एक टीवी कॉमर्शियल शूट के दौरान स्पॉट भी किया गया है। 

विज्ञापन


नई फेसलिफ्ट कार में स्टाइलिंग में मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें डुअल टोन ट्रिटमेंट के साथ ब्लैक-रूफ दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें थोड़े बहुत कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके ZS EV की तरह ही ग्रिल और क्रोम स्टड पैटर्न और रिवाइज्ड बंपर दिया जा सकता है। इसमें नए पांच स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। कार के अंदर की बात करें तो इसमें डुअल टोन ब्लैक और बैज कैबिन दिया जा सकता है। इसके अलावा इंटीरियर में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

बता दें कि MG Hector Plus इसी साल जुलाई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। लेकिन उस समय कंपनी ने इसका सीटर मॉडल ही लॉन्च किया था, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट दिया गया।
विज्ञापन

MG Gloster की बंपर मांग से मचा कोहराम

एमजी मोटर इंडिया की MG Gloster एसयूवी को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। इस कार की बंपर मांग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च के कुछ समय बाद ही यह 2020 के लिए सोल्ड आउट हो गई है। बता दें यह देश की पहली लेवल-1 ऑटोनोमस कार है, जिसे कंपनी ने सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी जैसे चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। एमजी हेक्टर के बाद यह एमजी की लगातार तीसरी कार है, जो लॉन्च के कुछ दिनों में ही सोल्ड आउट हो गई है। इससे पहले भारत की पहली कनेक्टेड एसयूवी एमजी हेक्टर और भारत की कनेक्टेड इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी जेडएस ईवी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें