टोयाटा ने अपनी नई Fortuner को रेगुलर और Legender वर्जन में उतारा है। इसका Legender वर्जन का काफी एग्रेसिव है। वहीं, इसके स्टैंडर्ड वर्जन में स्लीक हेडलैंप्स, नई ग्रिल, नया बंपर और नया बंपर स्प्लिटर दिया गया है। कुल मिला कर पुराने वर्जन की तुलना में नई Fortuner देखने में काफी स्टाइलिश और एग्रेसिव है।
Toyota ने अपनी Fortuner का इंजन अपग्रेड किया है, जिससे अब पहले की तुलना में इसमें ज्यादा पावर मिलेगा। कंपनी ने इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प दिया है। इसका 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 164 Bhp की मैक्सिमम पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 2.8-लीटर V-GD डीजल इंजन 204 Bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका Legender वर्जन केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में ऑप्शनल 4X4 सिस्टम उपलब्ध है। हालांकि, Legender में 4X4 सिस्टम नहीं मिलेगा।