फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: 2020 New York International Auto Show टाला गया, अब इस महीने में होगा आयोजन

Wed, 11 Mar 2020 04:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में छा गया है। इस जानलेवा वायरस ने दुनियाभर में चार हजार से ज्यादा लोगों की जिंदगी लील ली है। वहीं, एक लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोनावायरस के कारण चीन समेत दुनिया भर में ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
auto expo 2019
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनेवा मोटर शो रद्द किए जाने के बाद आयोजकों ने 2020 New York International Auto Show (न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो) को फिलहाल टाल दिया है। आयोजकों ने अब इस ऑटो शो को अगस्त 2020 में आयोजित करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

2020 न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो के आयोजन की तारीख 10 अप्रैल 2020 से 19 अप्रैल 2020 तक तय की गई थी। अब इस मोटर शो के आयोजन की तारीख 26 अगस्त से 6 सितंबर 2020 तक निर्धारित की गई है। पहले दो दिन इसे मीडिया के लिए खोला जाएगा। उसके बाद 28 अगस्त से 6 सितंबर तक यह जनता के लिए खुल जाएगा। न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो से 330 मिलियन डॉलर का आर्थिक फायदा होता है। इस मोटर शो का बड़ा असर स्थानीय और राज्य के अर्थिक हालात पर होता है। 

2020 New York International Auto Show के मालिक और आयोजक ब्रेटर न्यूयॉर्क डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मार्क शिएनबर्ग ने बताया, "दर्शकों, ऑटो निर्माताओं और सहभागियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हमने यह निर्णय लिया है। इस मोटर शो का आयोजन 120 साल से हो रहा है और इसकी तारीख को आगे बढ़ाना कोई मामूली बात नहीं थी। इस ऐतिहासिक आयोजन में हमारे दर्शकों और आयोजकों की सेहत सबसे ऊपर है। इसलिए ये निर्णय किया गया है। हम मोटर के तमाम प्रतिभागियों से संपर्क में हैं। हमें पूरा यकीन है कि नई तारीख के साथ भी ये एक सफल मोटर शो साबित होगा।" 
विज्ञापन

यह कोरोनावायरस का खौफ है कि दुनियाभर के लगभग सभी स्पोर्टिंग इवेंट का आयोजन पर्दे के पीछे हो रहा है। फॉर्मूला वन का चाइना राउंड और मोटोजीपी का कतर राउंड जैसे मोटोस्पोर्ट इवेंट पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं। यूरोपियन यूनियन ने संघ में शामिल सदस्य देशों में एक हजार से अधिक लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसका असर है कि बड़े आयोजनों को कुछ गिनेचुने लोगों के साथ संपन्न किया जा रहा है या उन्हें रद्द कर दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें