फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांसू फीचर से लैस 2020 BMW X3 M भारत में लॉन्च, जानें खासियतें और कीमत

Wed, 04 Nov 2020 02:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BMW X3 M - फोटो : BMW
विज्ञापन

2020 BMW X3 M भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 99.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। BMW X3 का यह पहला M मॉडल है। कंपनी इसकी बिक्री कम्प्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) मॉडल के जरिए करेगी। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। जो ग्राइक इसे दिसंबर 31, 2020 से पहले बुक करते हैं, उन्हें स्पेशल बेनिफिट दिया जाएगा। नई BMW X3 M कंपनी के सभी डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है।

विज्ञापन


नई BMW X3 M में पावर के लिए 3.0-लीटर, M ट्विन पावर टर्बो इनलाइन 6-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 473 bhp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड M स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें M xDrive ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन


बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें चार ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Mercedes-AMG GLE 53 Coupe से है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें