मारुति की नई एमपीवी अर्टिगा अपने नए लुक में लान्च होने वाली है। इसे अर्टिगा का क्रास वर्जन बताया जा रहा है। इसे अर्टिगा का नेक्सा वर्जन भी कहा जा रहा है और इस गाड़ी को नेक्सा डीलरशिप के जरिए ही बेचा जाएगा। इसे लेटेस्ट पांचवी पीढ़ी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इस वर्जन को विदेश में पहले ही लान्च किया जा चुका है, वहीं इसे इस साल जुलाई-अगस्त में भारत में लान्च करने की तैयारी है। आइए जानते हैं कि नई अर्टिगा क्रास में क्या होंगे नए फीचर...
सेकेंड जेनरेशन अर्टिगा के क्रास वर्जन में कई प्रीमियम फीचर शामिल होंगे। मारुति अर्टिगा में 1.5 लीटर का SHVS पेट्रोल इंजन के साथ लान्च कर सकती है। इसमें 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर वाला ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
नई अर्टिगा में स्टाइलिश एलईडी डीआरएल दी जा सकती हैं, जो इसके लुक को खूबसूरत बनाएगी। वहीं नई अर्टिगा में शार्प डिजाइन बंपर के साथ शानदार एक्सटीरियर दिया जा सकता है।
नई अर्टिगा की बीच की सीटों में शानदार और स्टाइलिश कैप्टन सीटें मिल सकती हैं। इससे लग्जरी एमपीवी का फील मिलेगा। कैप्टन सीटें इन दिनों काफी डिमांड में हैं। फिलहाल के टॉप लग्जरी गाड़ियों में ही कैप्टन सीटें मिलती हैं। वहीं यह 6 सीटर होगी।
इन दिनों कारों में लेटेस्ट ट्रेंड क्रूज कंट्रोल का है। हाल ही में लान्च हुई महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के स्टीयरिंग में क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया गया है। वहीं नई अर्टिगा में भी यह फीचर मिलेगा। इस फीचर में सर्वो मैकेनिज्म कार के थ्रोटल पर कंट्रोल कर लेता है और स्पीड ऑटोमैटिकली कंट्रोल हो जाती है। हाईवे में यह फीचर बेहद काम का है।
नई अर्टिगा में K15B SHVS पेट्रोल इंजन और नया 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इस इंजन को पिछले महीने ही मारुति की सेडान कार सियाज में लान्च किया गया है। K15B SHVS पेट्रोल इंजन हाईब्रिड सिस्टम के साथ आएगा।
नई अर्टिगा में इंटीरियर भी शानदार बनाया जाएगा। मारुति अपनी प्रीमियम कारों को नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचती है। वहीं अर्टिगा क्रास में भी शानदार इंटीरियर देखने को मिलेगा। लेदर सीट अपहोलस्ट्री के साथ मैटेलिक लुक भी मिलेगा।
देश की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति अपनी अर्टिगा के क्रास वर्जन में ब्लैक इंटीरियर देगी। यह इंटीरियर सीट से मेल खाता हुआ होगा। इसके अलावा इसमें सनग्लास होल्डर और कूल्ड ग्लोव बॉक्स का फीचर मिलेगा।
स्टैंडर्ड अर्टिगा में नए स्टाइल के प्रिसीजन कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। नए स्टाइलिश व्हील्स से अर्टिगा क्रास बाकी कारों से अलग दिखाई देगी और एक्सटीरियर लुक भी बेहतर होगा।
नई अर्टिगा क्रास में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे। हालांकि यह फीचर केवल टॉप वैरियंट में ही मिल सकता है।
मारुति अपनी नई अर्टिगा क्रास में स्टैंडर्ड के मुकाबले एक्सटीरियर में बदलाव होगा। साथ ही नए कॉस्मेटिक अपडेट्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा आगे और पीछे स्पोर्टी बंपर भी मिलेगा।