फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें कावासाकी की रेट्रो मेगुरो बाइक, Royal Enfield और Jawa को देगी टक्कर

Wed, 06 Feb 2019 11:48 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kawasaki W800
विज्ञापन

कावासाकी भारत में अपनी शानदार पॉवरफुल रेट्रो बाइक लॉन्च करने की योजना बना रही है। कावासाकी ने पिछले साल EICMA 2018 में Kawasaki W800 बाइक से पर्दा उठाया था। साथ ही कंपनी ने मेगुरो (Meguro) नाम से इस बाइक का अमेरिकी, यूरोपियन और एशियन मार्केट में ट्रेडमार्क भी रजिस्टर कराया है।

विज्ञापन

 

क्या है मेगुरो

Kawasaki W800-2
असल में मेगुरो नाम टू व्हीलर मोटर व्हीकल्स, मोटरसाइकिल्स, स्कूटर्स, मोपेड और बाइसिकल्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 1930 के बाद और 1960 तक जापान में 250 से 500 सीसी की सिंगल सिलेंडर बाइक्स यहां तक कि 650 सीसी की पैरेलल ट्विन्स में भी मेगुरो ब्रांडनेम काफी प्रचलित था। 1960 में कावासाकी ने बाइकमेकर को खरीद लिया और उन्होंने 125सीसी, 175सीसी और 250सीसी की बाइक्स बनाना शुरू कर दी। वहीं Kawasaki W800 को मेगुरो के-सीरीज में बनाया गया था। वहीं मेगुरो ब्रांड ट्रेडमार्क को रजिस्टर करके कावासाकी 500सीसी से कम की बाइक्स में इस्तेमाल कर सकती है।
 

रेट्रो बाइक्स में काफी स्कोप

Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
कावासाकी को रेट्रो बाइक्स में काफी स्कोप दिखाई दे रहा है और इसकी वजह है कि होंडा 8 फरवरी को अपनी रेट्रो बाइक सीबी300आर, रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350, जावा और डुकाती स्क्रंबलर बाजार में फिर से एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं ट्रायम्फ और हार्ले डेविडसन भी 250 से 500 सीसी बाइक बनाने की तैयारी कर रही हैं। भारतीय बाजार में Kawasaki W800 की टक्कर Royal Enfield 650 Twins और Triumph Street Twin जैसी बाइक्स से होगी। इंटरनेशनल मार्केट में 2019 Kawasaki W800 दो वैरियंट्स, स्ट्रीट और कैफे रेसर में उपलब्ध है। हालांकि, भारत में केवल स्ट्रीट वैरियंट ही लॉन्च किया जा सकता है।
 

पुरानी डुकाती वाला बेवेल गियर

Kawasaki W800-1
Kawasaki W800 के इंजन की बात करें, तो इसमें पुरानी डुकाती वाला बेवेल गियर होगा और इसमें 773सीसी का एयरकूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड एसओएचसी इंजन लगा होगा, जो 6500 आरपीएम पर 47.5 बीएचपी की पॉवर और 4800 आरपीएम पर 62.9 एनएम का टॉर्क होगा। इस बाइक में 5 स्पीड ट्रांसमिशन का फीचर होगा।   
 

18-इंच की व्हील्स के साथ एबीएस सिस्टम

Kawasaki W800-3

इस बाइक में एलईडी हेडलाइट, सिंगल सीट यूनिट, स्लिपर क्लच, ओवल शेप्ड टैंक और ड्यूल चैनल एबीएस फीचर्स दिए जाएंगे। ब्रेकिंग की बात करें, तो बाइक के फ्रंट में 320एमएम डिस्क और रियर में 270एमएम डिस्क है। बाइक में 18-इंच की व्हील्स के साथ एबीएस सिस्टम दिया गया है। 41एमएम टेलीस्कोपिक फॉर्क और ट्विन शॉक एब्सॉर्जबर दिए गए हैं।

 
विज्ञापन

Triumph Street Twin से सस्ती

Kawasaki W800

Kawasaki W800 की कीमतों की बात करें, तो यह Triumph Street Twin से सस्ती, लेकिन Royal Enfield 650 बाइक से महंगी होगी। Triumph Street Twin को करीब 8 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Royal Enfield 650 की शुरुआती कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें