फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली के लिए हुंडई ने Grand i10 को CNG में लांच किया, जानिये इसकी खूबियां

Tue, 07 May 2019 12:21 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 CNG
विज्ञापन

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार ग्रैंड आई 10 को CNG में लांच कर दिया है। कार का CNG वर्जन सिर्फ इसके पेट्रोल मैन्युअल Magna ट्रिम  में ही उपलब्ध होगा। आइये जानते हैं  कार कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में..

विज्ञापन

कीमत

हुंडई की ग्रैंड i10 CNG वर्जन का एक ही वेरिएंट उपलब्ध होगा जोकि इसके Magna मैन्युअल ट्रिम के साथ आएगा। यह कार फैक्ट्री-फिट CNG किट के साथ आएगी दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.39 लाख रुपए (सॉलिड कलर) रखी है जबकि मैटेलिक कलर में इसकी कीमत 6.43 लाख रुपये है। यह अपने मौजूदा पेट्रोल Magna मॉडल से करीब 67 हजार रुपये महंगी है।

इंजन डिटेल्स

ग्रैंड i10 CNG वर्जन पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है। CNG वर्जन के लिए कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है लेकीन इसे CNG के हिसाब से सेट जरूर किया है। कार 1.2 लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। जो 82hp की पावर और 110Nm का टॉर्क देता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया है।
 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के ग्रैंड i10 में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलेगी।इसके साथ, इसमें ड्राइवर सीट्स डुअल एयरबैग दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने ग्रैंड i10 को दूसरी बार CNG में पेश किया है खासतौर पर प्राइवेट ऑनर्स के लिए।
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें