फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto: इस हफ्ते लॉन्च हुईं शानदार कारें और इलेक्ट्रिक स्कूटर; नई डस्टर से लेकर कुशाक तक, जानिए क्या कुछ है नया

Sat, 28 Mar 2026 01:03 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Auto Launch Roundup: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते कई शानदार गाड़ियां और स्कूटर्स लॉन्च हुए हैं। दमदार रेनॉल्ट डस्टर टर्बो और नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट से लेकर महिंद्रा XEV 9e सिनेलक्स एडिशन और KKR फैंस के लिए खास Vida ई-स्कूटर तक, ग्राहकों के लिए कई नए विकल्प आ गए हैं। इस लेख में जानेंगे इन सभी नई गाड़ियों की कीमत, फीचर्स और माइलेज से जुड़ी पूरी डिटेल।
विज्ञापन
इस हफ्ते का ऑटो राउंडअप - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑटोमोबाइल फैंस के लिए यह हफ्ता काफी धमाकेदार रहा है। जहां एक तरफ दमदार टर्बो इंजन के साथ नई रेनॉल्ट डस्टर की वापसी हुई है, वहीं स्कोडा कुशाक नए और शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में आई है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के शौकीनों के लिए भी बहुत कुछ है। इस के इस लेख में हम इन्हीं लॉन्चेज के बारे में विस्तार से जानेंगे।

1. रेनॉल्ट डस्टर टर्बो 160 

रेनॉल्ट ने अपनी बहुचर्चित नई डस्टर एसयूवी के माइलेज के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 163 PS की दमदार पावर और 280 Nm टॉर्क वाले टर्बो इंजन से लैस यह गाड़ी बेहतरीन परफॉर्मेंस का वादा करती है। माइलेज के मोर्चे पर भी यह काफी शानदार है। इसके ऑटोमैटिक (DCT) वेरिएंट में आपको 18.45 किमी/लीटर और मैनुअल (6-स्पीड) ट्रांसमिशन में 17.75 किमी/लीटर का माइलेज मिलेगा। अगर आप इस दमदार एसयूवी को घर लाने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

2. स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 

स्कोडा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी, कुशाक का नया और अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतार दिया है। जनवरी 2026 में पहली बार सामने आए इस लेटेस्ट मॉडल में कई नए फीचर्स, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर इक्विपमेंट जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह कार कुल पांच अलग-अलग वेरिएंट्स- क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में उपलब्ध है। ताकि ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सही चुनाव कर सकें।

3. महिंद्रा XEV 9e सिनेलक्स एडिशन 

महिंद्रा की ओर से इस महीने पेश किया गया 'XEV 9e' इलेक्ट्रिक एसयूवी का खास 'सिनेलक्स एडिशन' अब देशभर के लोकल डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गया है। 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाली यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी दमदार है। इसमें 79kWh का बड़ा बैटरी पैक और एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो कंपनी के दावे के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर 656 किलोमीटर तक की शानदार रेंज प्रदान करती है।

4. वीडा VX2 प्लस KKR एडिशन 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए वीडा ने एक बेहद खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर ई-स्कूटर का 'KKR लिमिटेड एडिशन' लॉन्च किया है, जो पूरी तरह से टीम के सिग्नेचर कलर्स- पर्पल और गोल्ड की थीम पर आधारित है। पर्ल ब्लैक बॉडी के साथ इसमें गोल्डन हाफटोन ग्रेडिएंट और माइक्रो-डॉटेड पैटर्न्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। इस डिजाइन की सबसे खास बात इसमें मौजूद तीन 'एक्सेंट मार्क्स' हैं, जो टीम की तीन आईपीएल चैंपियनशिप जीत का गौरव दर्शाते हैं। अगर आप भी इसे अपनी सवारी बनाना चाहते हैं, तो बता दें कि यह लिमिटेड एडिशन स्कूटर केवल कुछ चुनिंदा वीडा शोरूम्स पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

5. 2026 मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास 

लग्जरी कारों के दीवानों के लिए 2026 मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास ने ग्लोबल मार्केट में अपनी झलक दिखा दी है। इसमें नए डिजाइन, बेहतरीन टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन दिए गए हैं। भारत में इस शानदार कार के 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें