फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: हंगरी की कंपनी ने लॉन्च की नई Keeway SR250 मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को देगी टक्कर

Wed, 11 Jan 2023 06:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हंगरी की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Keeway (कीवे) ने बुधवार को ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू SR250 को लॉन्च किया। भारतीय बाजार में Keeway SR250 मोटरसाइकिल का मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350)
विज्ञापन
Keeway SR250 - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Keeway (कीवे) ने बुधवार को ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू SR250 को 1.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया। भारत में नियो-क्लासिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और इस तरह की मोटरसाइकिल की मांग देश में दोपहिया निर्माताओं की उत्पाद रणनीति को प्रभावित कर रही है क्योंकि वे इस बढ़ते बाजार में अपने हिस्सेदारी को गंवाना नहीं चाहते।
विज्ञापन


नियो-क्लासिक रेट्रो-थीम लुक
Keeway SR250 (कीवे SR250) मोटरसाइकिल SR125 की तरह एक नियो-क्लासिक रेट्रो-थीम वाले अवतार में पेश की गई है। SR125 की बिक्री भारत में पहले से ही हो रही है। 125 सीसी इंजन के साथ कंपनी के अन्य छोटे इंजन वाले बाइक्स की तरह, SR250 को मल्टी-स्पोक व्हील्स, ब्लॉक पैटर्न टायर्स, छंटे हुए फेंडर, फ्रंट फोर्क गेटर्स, एक सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रिब्ड पैटर्न सीट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स के साथ एक ओल्ड स्कूल स्क्रैम्बलर-टाइप स्टांस मिलता है। 

फीचर्स
इस मोटरसाइकिल में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें एक राउंड सिंगल-पॉड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एक एलईडी लाइटिंग पैकेज शामिल है।
विज्ञापन


इंजन
Keeway SR250 में एक 250 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन लो और मिड-रेंज दोनों में टॉर्क-रिच मशीन के रूप में आता है।

मुकाबला
भारतीय बाजार में Keeway SR250 मोटरसाइकिल का मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350), TVS Ronin (टीवीएस रोनिन) और Kawasaki W175 (कावासाकी W175) जैसी बाइक्स के साथ होगा। नई SR250 मॉडल भारत में ऑटो कंपनी के मौजूदा लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसमें इस समय 7 उत्पाद हैं जिनकी बिक्री जारी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें