फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2018: पांच किलो हाइड्रोजन गैस से 700 किलोमीटर का सफर

Fri, 09 Feb 2018 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Auto Expo 2018, Honda Amaze
विज्ञापन

अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो आने वाले 10 वर्षों में आप इलेक्ट्रिक के साथ ही हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली कारों का मजा ले सकेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक किलोग्राम हाइड्रोजन से 120-130 किलोमीटर तक का सफर कर सकेंगे। दरअसल, जापान और अमेरिका में हाइड्रोजन की उपलब्धता है। इसलिए वहां हाइड्रोजन से चलने वाली कारें इजाद हो चुकी हैं। वहां पांच किलोग्राम का टैंक पुल कराने पर करीब 700 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। 

विज्ञापन


अड़चन यह है, कि अपने देश में हाइड्रोजन ईंधन की उपलब्धता फिलहाल नहीं है। ऑटोमोबाइल सेक्टर सरकार की तरफ उम्मीद से देख रहा है। एक और अड़चन कीमत को लेकर है। हाइड्रोजन कारें पेट्रोल की तुलना में ज्यादा महंगी होती हैं, जबकि अपने देश में महंगी कारें खरीदने वालों की तादाद बहुत कम है। ऐसे में हाइड्रोजन से चलने वाली कारों की कीमत कम करना भी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए चुनौती है। 

अगले दस वर्षों में आ सकती हैं हाइड्रोजन से चलने वाली कारें

होंडा कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल) ज्ञानेश्वर सेन का कहना है कि हाइड्रोजन ईंधन उपलब्ध कराना एक नीतिगत निर्णय है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। अगर इसमें सफल रहे तो यह ऑटोमोबाइल के लिए एक नया आयाम होगा। इससे देश में डीजल-पेट्रोल की खपत के साथ प्रदूषण रोकने में भी सफलता मिलेगी। वे 2018 में अगले जनरेशन की होंडा अमेज के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


ड्राइवर लेस कार पर भी फोकस

बिना ड्राइवर के आपकी कार आपके गंतव्य तक पहुंचाकर वापस अपनी जगह आकर खड़ी हो जाए तो कितना बढिय़ा होगा। ऑटो मोबाइल सेक्टर ड्राइवर लेस कारों पर भी तेजी से काम कर रहा है।महानगरों में जिस तेजी से पार्किंग की समस्या बढ़ रही है आने वाले दिनों में कार खड़ी करने की जगह मिलना मुश्किल हो जाएगा। इस समस्या को दूर करेगी ड्राइवर लेस कार।

होंडा कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल) ज्ञानेश्वर सेन कहते हैं, कि आने वाले दिनों में तकनीक के अनुसार कारें इतनी अपग्रेड हो जाएंगी कि कारें आपके इच्छा के अनुसार खुद चलेंगी।खासकर सुरक्षा फीचर्स पर ज्यादा जोर रहेगा। जैसे अगर आगे कोई खतरा है तो उसका इंडीकेटर पहले ही मिल जाएगा। आपने अगर लेन चेंज किया है तो उसका भी इंडीकेशन मिल जाएगा। ऐसे तमाम फीचर देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें