फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी Q9: लग्जरी कार में मिलेगी 3D कर्व्ड OLED टेललाइट तकनीक, सड़क पर पैदल यात्रियों को कैसे दिखेगा टर्न सिग्नल?

Tue, 27 Oct 2026 11:49 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ऑडी क्यू9 में पहली बार 3D OLED टेललाइट्स।
  • छह पैनलों में 512 कंट्रोल योग्य सेगमेंट।
  • अल्ट्रा-थिन ग्लास सिर्फ 0.1 मिमी मोटा।
  • पैनल 200 मिमी रेडियस तक मुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ऑडी क्यू9 - फोटो : audiusa.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑडी ने अपनी आने वाली क्यू9 के लिए ऐसी लाइटिंग तकनीक की पुष्टि की है, जिसमें लाइट का इस्तेमाल रास्ता दिखाने के अलावा सड़क पर जानकारी देने और ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भी किया जाएगा। कहा जा रहा है यह कंपनी की पहली प्रोडक्शन कार होगी, जिसमें 3D कर्व्ड डिजिटल ओलेड पैनल दिए जाएंगे। छह पैनलों में कुल 512 अलग-अलग कंट्रोल किए जा सकने वाले सेगमेंट होंगे। इसके अलावा, कार में माइक्रो-एलईडी आधारित डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स भी मिलेंगी, जो सड़क पर लेन गाइडेंस और मूविंग इंडिकेटर जैसे फीचर दे सकती हैं।
विज्ञापन


ऑडी क्यू9 में क्या मिलेगा खास?
  • इस लग्जरी कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3D OLED टेललाइट्स मानी जा रही हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि यह ऑडी Q9 में तीसरी पीढ़ी की डिजिटल OLED तकनीक इस्तेमाल की तरह इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी के अनुसार, यह उसकी डिजिटल लाइटिंग तकनीक के विकास में अब तक का बड़ा कदम है। इस सिस्टम में छह पैनल होंगे, जिनमें कुल 512 इंडिविज्युअली कंट्रोलेबल सेगमेंट्स दिए गए हैं। यानी लाइट के अलग-अलग हिस्सों को स्वतंत्र रूप से कंट्रोल किया जा सकेगा।
  • इससे टेललाइट्स पर अलग-अलग पैटर्न और लाइट सिग्नेचर दिखाना संभव हो सकता है। जरूरत के हिसाब से रोशनी के कुछ हिस्सों को सक्रिय किया जा सकेगा, जिससे पारंपरिक रियर लैंप के मुकाबले डिजाइन और संकेत दिखाने में ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
  • इस तकनीक का मकसद केवल कार के पिछले हिस्से को आकर्षक बनाना नहीं है। ऑडी का कहना है कि इससे सड़क पर दूसरे लोगों को वाहन की स्थिति और संभावित खतरे के बारे में जानकारी देने में भी मदद मिल सकेगी।
कैसे तैयार हुए कर्व्ड पैनल?
  • ऑडी Q9 की डिजिटल OLED टेललाइट्स की खासियत उनका थ्री-डी कर्व है। कंपनी ने इन्हें संभव बनाने के लिए अल्ट्रा-थिन ग्लास तकनीक का इस्तेमाल किया है। इन पैनल्स में इस्तेमाल होने वाले कैरियर ग्लास की मोटाई सिर्फ 0.1 मिमी है। इसकी वजह से पैनल को 200 मिमी तक के रेडियस में मोड़ा जा सकता है। इसी तकनीक से टेललाइट्स को सामान्य सपाट पैनल के बजाय घुमावदार और तीन-आयामी आकार दिया जा सकता है। इसकी प्लेसमेंट से वाहन के दोनों तरफ से आने वाले सड़क पर लोगों को लाइट्स बेहतर दिखाई देने में मदद मिल सकती है।
  • ऑडी ने डिजिटल OLED पैनल्स के आकार और सेगमेंट की संख्या की जानकारी भी दी है। इनमें सबसे बड़े पैनल में 99 सेगमेंट, मिडिल पैनल में 84 सेगमेंट और इनर पैनल में 73 सेगमेंट हैं। कंपनी के अनुसार, सभी छह पैनलों में कुल 512 कंट्रोल योग्य सेगमेंट मौजूद हैं। इनकी मदद से ज्यादा बारीक लाइटिंग पैटर्न और 3D इफेक्ट तैयार किए जा सकते हैं।
  • यह सिस्टम फ्रंट और रियर में मिलाकर आठ डिजिटल लाइट सिग्नेचर सपोर्ट करता है। इन्हें स्टैटिक, पूरी तरह सक्रिय या सेमी-एक्टिव डिजाइन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ड्राइवर और वाहन की पसंद के अनुसार लाइटिंग के अलग-अलग रूप उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

टेललाइट्स खतरे के बारे कैसे देगी संकेत?
  • इतना ही नहीं ऑडी का दावा है यह लाइट्स लोगों को खतरे के बारे में भी संकेत दे सकती है। कंपनी के अनुसार, इसमें नई डिजिटल ओलेड तकनीक का एक खास हिस्सा ऑडी का कंम्युनिकेशन लाइट फंक्शन है। इसके जरिए रियर लाइट सिग्नेचर में वॉर्निंग सिंबल दिखाए जा सकते हैं।
  • इन संकेतों का इस्तेमाल आगे सड़क पर ब्रेकडाउन या दुर्घटना जैसे खतरों के बारे में पीछे चल रहे सड़क के लोगों को अलर्ट करने के लिए किया जा सकता है। इस तरह टेललाइट्स का काम सिर्फ ब्रेक लगाने या वाहन की मौजूदगी बताने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे अतिरिक्त चेतावनी देने में भी मदद करेंगी। हालांकि, यह फीचर ड्राइवर की सतर्कता और वाहन के दूसरे सुरक्षा सिस्टम का विकल्प नहीं है।
ऑडी क्यू9 में डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स भी
  • Q9 में केवल नई टेललाइट्स ही नहीं, बल्कि डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स भी दी जाएंगी। ये हेडलाइट्स माइक्रो-एलईडी तकनीक पर काम करती हैं।
  • ऑडी के अनुसार, एक हेडलाइट मॉड्यूल सिर्फ 13 मिमी चौड़ा है और इसमें 25,600 व्यक्तिगत माइक्रो-एलईडी लगे हैं। इनकी मदद से हाई-रिजॉल्यूशन लाइट प्रोजेक्शन और रोशनी को ज्यादा बारीकी से कंट्रोल करना संभव होता है।
  • यह सिस्टम अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में लेन लाइटिंग और ओरिएंटेशन गाइडेंस देने में सक्षम है। इसका उद्देश्य ड्राइवर को सड़क और अपनी लेन की स्थिति समझने में मदद करना है।
विज्ञापन

संकरी सड़क और कंस्ट्रक्शन जोन में कैसे मिलेगी मदद?
  • दावा किया जा रहा है कि ऑडी की नई हेडलाइट तकनीक संकरी कंस्ट्रक्शन जोन में भी उपयोगी हो सकती है। ऐसे रास्तों पर सिस्टम रोशनी को एडजस्ट कर सकता है, ताकि ड्राइवर को अपनी लेन में स्थिति बनाए रखने में मदद मिले।
  • यह सुविधा ड्राइवर-असिस्ट फीचर के रूप में काम करती है। इसका प्रदर्शन सिस्टम की सीमाओं और संबंधित परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। इसलिए इसे ड्राइवर की निगरानी और सावधानी का विकल्प नहीं समझना चाहिए।

टर्न या लेन बदलने पर सड़क पर दिखेगा मूविंग इंडिकेटर
  • ऑडी Q9 की डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स में एक एडवांस्ड टर्न-सिग्नल फीचर भी दिया जाएगा। रात में टर्न लेने या लेन बदलने के दौरान यह सड़क पर मूविंग इंडिकेटर प्रोजेक्ट कर सकता है।
  • इसका उद्देश्य पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और दूसरे ड्राइवरों को यह समझने में मदद देना है कि वाहन किस दिशा में जा रहा है। इससे वाहन की मंशा को सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों तक पहुंचाने का एक अतिरिक्त तरीका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें