फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW-मर्सिडीज को टक्कर देने आ रही ये कार: टेस्टिंग के दौरान दिखी ऑडी A5, क्या हैं संभावित फीचर्स? जानें खासियत

Sun, 15 Nov 2026 03:26 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी ऑडी ए5।
  • पुरानी ऑडी ए4 की ले सकती है जगह।
  • 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद
  • बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज से हो सकता है मुकाबला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार निर्माता ऑडी भारतीय बाजार में अपनी नई सेडान ऑडी ए5 को उतारने की तैयारी में है। कंपनी इस कार की भारत में टेस्टिंग कर रही है और हाल ही में यह सड़क पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। नई ए5 को कंपनी की पुरानी ए4 सेडान की जगह लाया जाएगा। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्लयू 3 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी गाड़ियों से हो सकता है। आइए जानते हैं नई ऑडी A5 में क्या कुछ खास मिलने की उम्मीद है और भारत में कंपनी की आगे की क्या तैयारी है।

विज्ञापन


कैसी हो सकती है यह नई लग्जारी कार?
नई ऑडीA5 को ग्लोबल मार्केट में साल 2024 में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की सेडान लाइनअप में पुरानी A4 की जगह लेती है। दरअसल, ऑडी ने अपनी कारों के नाम रखने के तरीके में बदलाव किया है। इस रणनीति के तहत कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों को ईवन नंबर यानी सम संख्या वाले नाम दिए जाएंगे, जबकि पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों के नाम ऑड यानी विषम संख्या वाले होंगे।नई ऑडी भी इसी के तहत नेक्स्ट-जेनरेशन सेडान लाइनअप का पहला मॉडल है। 

क्या हो सकते हैं बदलाव?

  • नई ऑडी ए5 मौजूदा ए4 के मुकाबले लंबी और ज्यादा चौड़ी है। इसके डिजाइन में ऑडी के नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। इनमें अपडेटेड ग्रिल, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और चार दरवाजों वाला कूपे जैसा लुक शामिल है।
  • कार का इंटीरियर नई Q3 से मिलता-जुलता है। ऐसे में इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील और एसी, डोर व मिरर कंट्रोल के लिए नए तरह के कंट्रोल मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी कंपनी लॉन्च के समय ही सामने लाएगी।

विज्ञापन

2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद

  • साथ ही ग्लोबल मार्केट में ऑडी A5 पेट्रोल, हाइब्रिड और डीजल पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। हालांकि, भारत आने वाले मॉडल में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।
  • यह इंजन 148bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। यह गियरबॉक्स आगे के पहियों को पावर भेजेगा। भारत में आने वाले मॉडल के इंजन और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।


किन कारों से हो सकता है मुकाबला?
भारत में लॉन्च होने के बाद नई ऑडी का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी लग्जरी सेडान से हो सकता है। इसके अलावा कीमत और बाजार में इसकी पोजिशनिंग के आधार पर इसका सामना बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी जैसी लग्जरी SUV से भी हो सकता है।

भारत के लिए क्या है ऑडी का आगे का प्लान?
ऑडी ने इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार के लिए तीन नए मॉडल लॉन्च करने की योजना की पुष्टि की थी। इस योजना के तहत कंपनी सबसे पहले नई Q3 एसयूवी लॉन्च कर चुकी है। अब टेस्टिंग के दौरान A5 के नजर आने से इसके अगले मॉडल के तौर पर भारत में आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि यह सभी जानकारी अभी संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें