Audi India (ऑडी इंडिया) ने सोमवार को अपनी A4 सेडान का तीसरा वैरिएंट पेश करने का एलान किया है। नए Audi A4 Premium की एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख रुपये तय की गई है। Audi A4 Premium (ऑडी ए4 प्रीमियम) वैरिएंट अब पहले से उपलब्ध Premium Plus (प्रीमियम प्लस) और Technology (टेक्नोलॉजी) वैरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। A4 Premium Plus वैरिएंट की कीमत 43.69 लाख रुपये और A4 Technology वैरिएंट की कीमत 47.61 लाख रुपये है।
इंजन और पावर
नई ऑडी ए4 में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 190 hp का पावर और 320 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी का कहना है कि ऑडी नई ए4 को ड्राइव करने या पीछे की सीटों से आनंद लेने के लिए एक मजेदार कार होने का वादा करती है। इसके साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं।
फीचर्स
ए4 प्रीमियम वैरिएंट में सिग्नेचर डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लाइट, सनरूफ, ऑडी साउंड सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स लाइट, पार्किंग एड प्लस और रियर-व्यू कैमरा, ऑडी ड्राइव सेलेक्ट, एंबियंट लाइटिंग, छह एयरबैग, आगे की सीटों पर फोर-वे लम्बर सपोर्ट और 10-इंच मेन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी की उम्मीदें
लेटेस्ट Audi A4 को साल 2021 की शुरुआत में देश में लॉन्च किया गया था। ऑडी ने इस लॉन्च के बाद आठ और लॉन्च के साथ बिक्री के मामले में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की। और जबकि उत्पाद पोर्टफोलियो सेडान, एसयूवी और अब इलेक्ट्रिक वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, ऑडी ए4 अपनी खासियतों के लिए जानी जाती है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, "ऑडी ए4 को जनवरी में लॉन्च होने के बाद से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, यह एक ऐसी कार है जो ऐतिहासिक रूप से ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। ऑडी ए4 प्रीमियम 2021 में हमारे ब्रांड की सफलता का प्रतीक है।"
जनवरी में होगी नई लॉन्चिंग
जहां ऑडी सेडान पोर्टफोलियो में ए4 का प्रमुख स्थान है, वहीं कंपनी बिक्री बढ़ने के लिए हाल ही में लॉन्च की गई Q5 पर भी भरोसा कर रही है। और Q7 अगली नई लॉन्च होगी, जो जनवरी में लॉन्च होने वाली है।