फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की पहली सर्विस में भूलकर भी न करें यह गलती: मैकेनिक से जरूर पूछें पांच सवाल, लंबे समय तक नहीं होगी परेशानी

Fri, 31 Jul 2026 04:10 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car First Service Tips: कार नई हो या पुरानी, समय-समय पर सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए, लेकिन जब नई कार की सर्विसिंग कराई जाती है, तो अधिकतर लोग कार को सर्विस सेंटर पर छोड़कर वापस आ जाते हैं, लेकिन ऐसा करना कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि कार की पहली सर्विस काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान मैकेनिक से कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Car First Service Tips
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

First Car Servicing: कार की पहली सर्विस सिर्फ एक सामान्य जांच नहीं होती, बल्कि वह यह सुनिश्चित करती है कि वाहन के सभी पार्ट्स सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। पहली सर्विस के दौरान इंजन, ब्रेक, टायर, फिल्टर और अन्य जरूरी हिस्सों की जांच की जाती है। अगर इस दौरान किसी छोटी समस्या को समय रहते पकड़ लिया जाए, तो भविष्य में बड़े खर्च से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


1. पहली सर्विस में कौन-कौन से काम किए जाएंगे?

  • हर कार कंपनी का सर्विस पैकेज अलग होता है। आमतौर पर पहली सर्विस में इंजन ऑयल, फिल्टर, ब्रेक, टायर प्रेशर और दूसरे फ्लूइड्स की जांच की जाती है।
  • ऐसे में कौन से सवाल पूछें? अगर आपकी कार की भी यह पहली सर्विसिंग है तो मैकेनिक से पूछें कि क्या इंजन ऑयल बदला जाएगा या सिर्फ जांच होगी कौन-कौन से पार्ट्स की जांच की जाएगी? क्या किसी तरह का सॉफ्टवेयर अपडेट भी होगा? ध्यान रखें कि कई कंपनियां पहली सर्विस में इंजन ऑयल नहीं बदलतीं, बल्कि सिर्फ उसका निरीक्षण करती हैं।

2. अगर कोई पार्ट बदला जा रहा है तो उसकी वजह क्या है?

  • नई कार में पहली सर्विस के दौरान आमतौर पर किसी बड़े पार्ट को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर मैकेनिक किसी पार्ट को बदलने के लिए कहता है, तो उसकी वजह जरूर जानें।
  • इसके बाद उससे पूछें कि पार्ट क्यों बदला जा रहा है? क्या यह कंपनी का ओरिजिनल पार्ट है? साथ ही इसकी वारंटी कितनी है? इससे आपको अनावश्यक खर्च से बचने में मदद मिलेगी।

3. सर्विस पूरी तरह फ्री है या कोई चार्ज लगेगा?

  • ज्यादातर कार कंपनियां पहली और दूसरी सर्विस मुफ्त देती हैं, लेकिन कुछ अतिरिक्त काम या पार्ट्स के लिए चार्ज लिया जा सकता है।
  • इसलिए मैकेनिक से यह जरूर पता करें कि कौन-कौन सी सेवाएं फ्री हैं? किन कामों के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा? और कुल खर्च कितना आएगा? सर्विस के दौरान मौजूद रहने से आपको बिल का सही अंदाजा हो जाएगा।

4. अगली सर्विस कब करानी होगी?

  • पहली सर्विस के बाद अगली सर्विस की तारीख और किलोमीटर की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
  • ध्यान रखें कि अगली सर्विस कितने किलोमीटर पर होगी? सर्विस की तारीख क्या होगी? क्या यह जानकारी लिखित रूप में मिल सकती है? और समय पर सर्विस कराने से कार की वारंटी बनी रहती है।

5. क्या कार में कोई समस्या मिली है?

  • सर्विस के दौरान अगर ब्रेक पैड, टायर, बैटरी या किसी अन्य हिस्से में कोई समस्या मिलती है, तो उसके बारे में विस्तार से जानकारी लें।
  • इस दौरान पूछें कि क्या किसी हिस्से में घिसावट है? क्या कहीं लीकेज की समस्या है? और रोजाना कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इन सवालों के जवाब भविष्य में बड़ी खराबी और भारी खर्च से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें