फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Electic SUV: आ रही है मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, 500 किमी रेंज के साथ Tata Nexon EV को देगी कड़ी टक्कर, क्रेटा से होगी बड़ी

Sat, 12 Feb 2022 04:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Toyota (टोयोटा) का आने वाले समय में भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करने वाले हैं।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Toyota (टोयोटा) का आने वाले समय में भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करने वाले हैं। इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक व्हीक्ल स्पेस में अपना दबदबा कायम करने की चाहत भी रखते हैं। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों वाहन निर्माता मिलकर एक इलेक्ट्रिक मिड-साइज एसयूवी पर काम कर रहे हैं। नई मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्माण सुजुकी के गुजरात स्थित प्लांट में किया जाएगा। भारत में तैयार की जाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार का दुनियाभर के बाजारों में निर्यात किया जाएगा। आगामी नई मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक एसयूवी का कोडनेम YY8 रखा गया है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में अहम डिटेल्स बता रहे हैं।
विज्ञापन


आकर्षक लुक और डिजाइन
नई मारुति इलेक्ट्रिक कार में एक नई और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लैंग्वेज होने की संभावना है जो कंपनी के मौजूदा ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) से चलने वाले वाहनों से अलग होगी। इसे स्केटबोर्ड 27PL प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो अनिवार्य रूप से Toyotas 40PL ग्लोबल आर्किटेक्चर से लिया गया है। इसमें कोई इंजन कम्पार्टमेंट, ट्रांसमिशन टनल और सेंटर कंसोल नहीं है और डिजाइनरों को पर्याप्त केबिन स्पेस बनाने की छूट देता है। टोयोटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए भी यही आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इसकी स्टाइलिंग मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार से अलग होगी।

साइज में क्रेटा से होगी बड़ी
नई मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी की साइज की बात करें तो यह क्रेटा से बड़ी होगी। क्रेटा की लंबाई 4300 mm, चौड़ाई 1790 mm और ऊंचाई 1620-1635 mm है। यह MG ZS EV जितनी बड़ी होगी। नई EV में 2,700 mm लंबा व्हीलबेस होगा। इसकी कुल लंबाई  4275 mm, चौड़ाई 1880 mm और ऊंचाई 1640 mm होगी।
विज्ञापन


पावर और ड्राइविंग रेंज
मारुति YY8 इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2WD (टू-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) कॉन्फिगरेशन दोनों के साथ पेश की जा सकती है। 2WD सिस्टम एंट्री-लेवल वेरिएंट पर उपलब्ध होगा। इसमें 48 kWh का बैटरी पैक और 138 bhp इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड टेस्ट स्थितियों के तहत इसकी ड्राइविंग रेंज करीब 400 किमी होगी। 4WD वैरिएंट में 59kWh का बड़ा बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो 170bhp का कंबाइंड पावर जेनरेट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रियल वर्ल्ड कंडीशन में, इस वैरिएंट में 500 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। टाटा मोटर्स की Nexon EV में 30.2 kWh बैटरी पैक मिलता है। जो इसे एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। 

कीमत होगी किफायती
चूंकि इस इलेक्ट्रिक कार को स्थानीय तौर पर तैयार किया जा रहा है, इसलिए नई मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 13 से 15 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) की तुलना में ज्यादा किफायती होगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.29 लाख रुपये से लेकर 16.90 लाख रुपये तक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी से होगा। रिपोर्टों की मानें, तो इंडो-जापानी वाहन निर्माता TDSG (टीडीएसजी) से बैटरी पैक हासिल करेगा। TDSG - सुजुकी मोटर कॉर्प, तोशिबा कॉर्प और डेंसो कॉर्प के बीच संयुक्त उद्यम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें